पीएम मोदी-ट्रंप की मीटिंग के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी

मुंबई

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया. आखिरी कारोबारी सत्र का बाजार उछाल के साथ ओपन हुआ. दरअसल, पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच हुई डील का असर भारतीय बाजार में देखने को मिल रहा है. जिसके चलते गुरुवार को बंद हुए बाजार के मुकाबले में शुक्रवार को बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हुई. इस दौरान सेंसेक्स 250 अंक के उछाल के साथ 76,388.99 पर खुला, जो गुरुवार को 76,138.97 अंक पर क्लोज हुआ था. जबकि निफ्टी 50, 23,096.45 पर ओपन हुआ. हालांकि दस बजे के आसपास बाजार में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 18 स्टॉक्स में उछाल दर्ज किया गया. जबकि 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई उनमें आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में एक फीसदी की तेजी देखने को मिली. जबकि गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा एक प्रतिशत की गिरावट अडानी पोर्ट में दर्ज की गई. वहीं निफ्टी के टॉप 50 शेयरों में से 32 शेयर शुरुआती सत्र में तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. वहीं 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिख रही तेजी

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्‍यापार समझौते के चलते वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिकी बाजारों में रातभर उछाल देखा गया. इस दौरान डाउ जोन्स में 342.87 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की तेजी देखी गई और ये 44,711.43 अंक पर पहुंच गया. जबकि एसएंडपी500 में एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. उधर एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला. हालांकि जापान और चीन के बाजारों में गिरावट देखी गई तो हांगकांग और कोरियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है.
इन शेयर में दिख रही तेजी

शुक्रवार सुबह जिन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया.  उनमें हैवल्स इंडिया में दो प्रतिशत का उछाल देखा गया. जबकि डीएलएफ और जेएसडब्‍लू के शेयरों में 1.5 फीसदी की तेजी देखी गई.  तो वहीं सेल में एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. जबकि हिंदुस्‍तान जिंक के शेयर 2.27 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. उधर भारत फॉर्ग में 1.47 फीसदी, तो गो डिटिज इंश्योरेंस में 4 फीसदी का उछाल देखा गया. जबकि हिंदुस्‍तान कॉपर के शेयर में एक प्रतिशत की तेजी देखी गई.

admin

Related Posts

कच्चा तेल $200 बैरल तक जा सकता है, ईरान जंग पर एक्सपर्ट ने दी गंभीर चेतावनी

 नई दिल्‍ली ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई ने पूरी दुनिया को महंगाई के खतरे में डाल दिया है. हर देश महंगाई के खतरे से बचने के लिए छोटे-मोटे कदम…

BYD की नई छोटी कार: 4.9 सेकंड में रफ्तार, 380Km की लंबी रेंज

 नई दिल्ली BYD ने अपनी सबसे छोटी कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी एटो 1 (BYD Atto 1) की, जिसे कंपनी ने बैंकॉक मोटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर