शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 720 अंक चढ़ा, निवेशकों ने 2 मिनट में कमाए 300000 करोड़

मुंबई

बीते कारोबारी दिन गिरावट के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही शुरुआती कारोबार में उछाल पर खुले और अब तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 721 अंक चढ़कर 77905 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 200 अंक चढ़कर 23,561 पर था.

भारतीय बाजार में रौनक के पीछे अमेरिका में ट्रंप का फैसला है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है. उनके इस फैसले के चलते एशियाई बाजारों में रौनक लौट आई और भारतीय शेयर खुलने के दो ही मिनट में निवेशकों ने 3 लाख करोड़ रुपए कमा डाले हैं.

सेंसेक्स निफ़्टी का हाल

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं, सबसे अच्छा सपोर्ट ऑटो सेक्टर से मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक 10 बजकर 13 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 653 अंक चढ़कर 77,842.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 146.65 अंकों के उछाल के साथ 23507.70 पर है.

निवेशकों ने कमाए 3 लाख करोड़

एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 फरवरी 2025 को अमेरिका के फैसले की वजह से ही बाजार में गिरावट थी और क्लोजिंग के समय बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,19,54,829.60 करोड़ रुपये था. आज 4 फरवरी को मार्केट खुलते ही ये 4,22,57,970.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी इस दौरान 2 मिनट में बाजार खुलते ही निवेशकों की झोली में 3,03,140.68 करोड़ रुपये आए हैं.

क्‍यों चढ़ आज शेयर बाजार?

    कल ऑल टाइम लो पर रुपया पहुंचने के बाद आज रिकवरी मोड पर है. रुपया आज 13 पैसा रिकवर कर चुका है और तेजी दिखा रहा है.

    वहीं अमेरिकी बाजार से भी भारतीय मार्केट को अच्‍छे संकेत मिल रहे हैं. जिस कारण शेयर बाजार में तेजी आई है.

    कल के भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे मार्केट में तेजी आई है. वहीं कुछ कंपनियों के अच्‍छे रिजल्‍ट आने के संकेत भी हैं.

इन शेयरों में शानदार तेजी
लार्ज कैप- संवर्धन मदरसन के शेयर आज 7 फीसदी चढ़े, डिवि लैब्‍स के शेयर 5 फीसदी और एचएएल के शेयर 4 फीसदी उछले.

मिड कैप- NLC इंडिया के शेयर 10 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस के शेयर 5.30 फीसदी और इंडियन बैंक के शेयर 4.31 फीसदी चढ़े.

स्‍मॉल कैप- कैस्ट्रोल इंडिया के शेयर 8.44 फीसदी, हिंदुस्‍तान कॉपर के शेयर 4.14 फीसदी और NCC के शेयर 4.17 फीसदी चढ़े.

इन सेक्‍टर्स में उछाल

शेयर बाजार में आज तेजी के कारण कुछ सेक्‍टर्स में शानदार रिकवरी देखी गई. बैंक निफ्टी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और मेटल जैसे सेक्‍टर्स में तेजी है. सिर्फ एफएमसीजी शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्‍यादा तेजी पीएययू बैंक के शेयरों में आई है.

23 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर
एनएसई के 2,281 ट्रेडेड स्‍टॉक्‍स में से 1,868 शेयर तेजी पर है. जबकि 348 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. बाकी के 65 शेयर अनचेंज हैं. वहीं 23 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर हैं, जबकि 14 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर हैं. 34 शेयरों ने अपर सर्किट और 25 शेयरों ने लोअर सर्किट लगाया है.

शेयर बाजार में तेजी के कारण

    टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न: ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले को एक महीने के लिए टाल दिया है, इससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है और शेयर बाजार पर इसका असर दिखा.

    अमेरिकी बाजारों में रिकवरी: भारी बिकवाली के बाद अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस में 550 अंकों की रिकवरी देखने को मिली.

    चीन के बाजारों की वापसी: एक हफ्ते की छुट्टी के बाद आज चीन के बाजार खुलेंगे, जिससे एशियाई बाजारों में निवेशकों की धारणा मजबूत हो सकती है.

    FIIs और DIIs: विदेशी निवेशकों ने सोमवार को कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में मिलाकर 7,100 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू फंड्स ने 2,700 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

 

admin

Related Posts

MSME को मिलेगा नया संबल, RBI के फैसले से 20 लाख तक आसान फाइनेंसिंग

मुंबई देश में अब सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसई) को 20 लाख रुपए तक का कोलैटरल फ्री लोन (बिना कुछ गिरवी रखकर लोन लेना) मिलेगा। यह जानकारी आरबीआई की ओर…

Gold-Silver Rate में बदलाव: चांदी के दाम में छलांग, सोने की कीमत में भी हुआ इज़ाफा, जानिए ताजा रेट

इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में हालिया भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज