Stock Market: शेयर बाजार में बहार… सेंसेक्स-निफ्टी भागे, लवे स्टॉक ने लगाई दौड़

मुंबई

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए साल 2025 की शुरुआत शानदार रही. पहले दिन 1 जनवरी को सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के साथ हरे निशान पर क्लोज हुए, तो गुरुवार को भी ये रफ्तार जारी रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) बीते कारोबारी दिन 368 अंक उछलकर क्लोज हुआ था, जबकि आज ये 700 अंक की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) में भी हरियाली देखने को मिल रही है. बाजार में तेजी के बीच Bajaj Finance से लेकर Railtel तक के शेयर छलांग लगाते नजर आए.

250 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स
शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,507.41 की तुलना में बढ़कर 78,657.52 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ देर बाद ही ये 350 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 78,893.18 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. Sensex की तरह Nifty भी छलांग लगाता हुआ नजर आया. एनएसई के इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 23,742.90 के लेवल से उछलकर 23,783 पर कारोबार शुरू किया और मिनटों में ये रफ्तार पकड़ते हुए 110 अंक की तेजी के साथ 23, 868 के लेवल पर पहुंच गया.

कल भी भागा था शेयर बाजार
बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी शुरुआती सुस्ती के बाद अचानक शेयर बाजार की रफ्तार तेज हो गई थी और मार्केट क्लोज होते-होते Sensex-Nifty जोरदार तेजी लेकर बंद हुए थे. BSE Sensex ने 78,265.07 के स्तर पर खुलने के बाद 368.40 अंक की तेजी लेकर 78,507.41 पर कारोबार खत्म किया था. तो वहीं सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी 23,637.65 पर ओपन होने के बाद अंत में 98.10 अंक चढ़कर 23,742.90 पर क्लोजिंग की थी.

सबसे ज्यादा भागे ये 10 शेयर
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों में Bajaj Finance Share सबसे आगे रहा और ये करीब 3 फीसदी की उछाल के साथ 7,143.15 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. इसके बाद लार्ज कैप में शामिल Bajaj Finserv Share (2.50%), Infy Share (1.90%), Kotat Bank Share (1.60%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था.

मिडकैप कैटेगरी में Railtel Share (6.43%), Policy Bazar Share (2.90%), IGL Share (2.38%), चढ़कर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में Rico Auto Share सबसे तेज 13.72% उछल गया. इसके साथ ही DYCL Share भी करीब 7% के आस-पास उछलकर कारोबार कर रहा था.

admin

Related Posts

कच्चा तेल $200 बैरल तक जा सकता है, ईरान जंग पर एक्सपर्ट ने दी गंभीर चेतावनी

 नई दिल्‍ली ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई ने पूरी दुनिया को महंगाई के खतरे में डाल दिया है. हर देश महंगाई के खतरे से बचने के लिए छोटे-मोटे कदम…

BYD की नई छोटी कार: 4.9 सेकंड में रफ्तार, 380Km की लंबी रेंज

 नई दिल्ली BYD ने अपनी सबसे छोटी कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी एटो 1 (BYD Atto 1) की, जिसे कंपनी ने बैंकॉक मोटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर