नक्सल प्रभावित बस्तर में शांति की ओर कदम, बंदूक पर भारी पड़ रहा विश्वास: मुख्यमंत्री साय

रायपुर 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अब बस्तर में बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादी कैडरों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह दर्शाता है कि बस्तर के लोगों में अब विकास और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों तथा बस्तर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण बड़ी संख्या में माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। इससे बस्तर में शांति का वातावरण मजबूत हो रहा है और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों के साहस, प्रशासन के प्रयासों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग अब भय और हिंसा से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय करते हुए नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और विकसित बनाना है। इसके लिए सुरक्षा, विकास और विश्वास—इन तीनों मोर्चों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भयमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का अटल संकल्प है।

admin

Related Posts

विधानसभा में उद्योग विभाग को हरी झंडी: 1000 करोड़ की अनुदान मांगें मंजूर, 8 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 01 हजार 823 करोड़ 87 लाख 69 हजार रुपए की अनुदान…

आज से बदलेगा मौसम, दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड