प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चेन आधारित : उप सचिव डॉ. बुंदेला

भोपाल
केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में पुणे (महाराष्ट्र) में ‘हेलीकॉपटर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट’ हुई। मध्यप्रदेश इस समिट का स्टेट स्पॉन्सर रहा। समिट में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, श्री असंगबा चुबा एओ, संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकारएवं श्री फैज़ अहमद किदवई, महानिदेशक, DGCA भी उपस्थित थे। समिट में 20 राज्य शामिल हुए।

‘हेलीकॉप्टर्स एवं स्माल एयरक्राफ्ट्स समिट’ में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उप सचिव, विमानन विभाग, मध्यप्रदेश शासन डॉ. कैलाश बुंदेला द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश नागर विमानन नीति-2025 की जानकारी दी। उन्होंने निवेशकों से आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश की उड़ान में सहभागी बनें। प्रदेश की विमानन नीति वैल्यू चैन के समस्त पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है तथा नीति में प्रदेश स्थित एयरपोर्ट्स से नवीन गंतव्यों के लिए हवाई सेवाएं, मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल (MRO), उड़ान प्रशिक्षण संस्थान (FTO) स्थापित करने के लिए निवेश प्रोत्साहन सहायता का प्रावधान है। उन्होंने निवेशकों ने बताया कि प्रदेश में प्रति वर्ष 200 कॉमर्शियल पायलट्स तैयार किये जा रहे हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

उप सचिव डॉ. बुन्देला ने बताया की मध्यप्रदेश में 1 वर्ष से यह सेवा संचालित है तथा गत वित्तीय वर्ष में इस सेवा के 58 लाभार्थी रहे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि पायलट्स हेतु देश का एक मात्र ट्रेनिंग संस्थान खजुराहो में है तथा देश में हेलीकॉप्टर पायलट्स की आवश्यकता है।

उप सचिव, विमानन डॉ. बुन्देला ने समिट में मध्यप्रदेश में जिन हवाई पट्टियों का उन्नयन कर एयरपोर्ट में विस्तार किया जाना प्रस्तावित है उन पर यथाशीघ्र एयरपोर्ट निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया, इसके साथ-साथ उड़ान योजना के अंतर्गत 'स्टेट स्पॉन्सर्ड रूट्स' पर भी भी RCS रूट्स की तरह 80:20 की VGF प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि समिट में निवेशकों ने कहा कि भोपाल आकर वे निवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    महावीर जयंती पर अवकाश को लेकर MP में सस्पेंस, विधायकों की मांग पर सरकार जुटी मंथन में

    भोपाल  मध्यप्रदेश में महावीर जयंती की सरकारी छुट्‌टी की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर…

    सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा अब वाराणसी में गूजेगी, मोहन सरकार की नई पहल

    मोहन सरकार की पहल:अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा 3 से 5 अप्रैल तक वाराणसी में होगा “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” का भव्य मंचन भोपाल  मध्यप्रदेश में मोहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया