विपक्ष के बड़े नेता का बयान- ऑपरेशन सिंदूर को ‘फेल ऑपरेशन’ बताया, क्यों पड़ी इसे करने की जरूरत

नई दिल्ली
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बड़ी टिप्पणी कर दी है। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ सेना के ऑपरेशन सिंदूर को 'फेल ऑपरेशन' बताया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा, 'देखिए मैंने कहा है पहले भी कि ऑपरेशन सिंदूर फेलियर ऑपरेशन है, लेकिन देश के हित में हम विपक्ष के नेता ज्यादा उसपर बात नहीं करना चाहते। दूसरी बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर करने की जरूरत क्यों पड़ी। इसलिए कि पहलगाम में 26 लोगों की हत्या आतंकवादियों ने कर दी। इसके जिम्मेदार देश के गृहमंत्री अमित शाह हैं।'

उन्होंने शाह के इस्तीफे की मांग की है। राज्यसभा सांसद ने कहा, 'और उसका प्रायश्चित करने के लिए अमित शाह जी को पद से इस्तीफा देना चाहिए। नहीं तो प्रधानमंत्री जी ने कर्तव्य पालन में चूक हुई, इसके लिए अमित शाह का इस्तीफा लेना चाहिए और मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। और ये अमित शाह कल आकर हमें ज्ञान दे रहा था। आप जिम्मेदार हो। ऑपरेशन सिंदूर नहीं है ये सिंदूर उजाड़ दिया है महिलाओं का।'

उन्होंने सवाल उठाए, 'कहां हैं आतंकवादी? गुजरात में छिपाया है या दाहोद में छिपाया है? कल मोदी जी गुजरात में थे न। जिस गांव में औरंगजेब का जन्म हुआ है, वहां से कल बड़ी गर्जना कर रहे थे ये लोग। जिम्मेदार आप हैं। आपकी वजह से सिंदूर उजड़ा। इसलिए आप प्रायश्चित लेकर इस्तीफा दीजिए, लेकिन आप कल कहां थे…।' पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे।

 

  • admin

    Related Posts

    EC पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- लोकतंत्र खतरे में, अघोषित आपातकाल जैसा माहौल

    कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और…

    बंगाल में सियासी हलचल: RG कर पीड़िता की मां को BJP का ऑफर, बयान से बढ़ी अटकलें

    कोलकाता   साल 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बेरहमी से रेप और मर्डर हुआ था, जिससे पूरे राज्य में हंगामा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान