‘प्रदेश बनेगा हरा-भरा, समृद्ध और आत्मनिर्भर’, राजस्थान-जल संचय जन भागीदारी विषय पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद

जयपुर।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी संकल्पना ‘कैच द रेन’ को आगे बढ़ाते हुए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की शुरूआत की गई है। जल संचय का यह अभियान जन भागीदारी से जन आंदोलन बन रहा है और इसके अंतर्गत राजस्थान में प्रवासियों द्वारा जल संचय की संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है।

पाटिल मुख्यमंत्री निवास पर जल संचय जन भागीदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में विश्वभर की 18 प्रतिशत आबादी के साथ केवल 4 प्रतिशत पानी की उपलब्धता है। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार बिना जल के कल संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वृहद् परियोजनाओं के साथ छोटे स्तर पर भी वर्षा जल संग्रहण करना आवश्यक है ताकि हर गांव का पानी गांव में, हर खेत का पानी खेत में और हर घर का वर्षा जल घर में ही जमीन में उतर सके। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए पानी की महती आवश्यकता होती है। राजस्थान के लोगों से अधिक पानी के महत्व को कोई नहीं समझ सकता है। उन्होंने जन भागीदारी जल संचय अभियान में राज्य सरकार के प्रयासों एवं प्रवासी राजस्थानियों के द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार प्रदेश के जिला एवं ब्लॉक्स को डार्क जोन मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

अभियान से जल सुरक्षा होगी सुनिश्चित- मुख्यमंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से हम राजस्थान को जल उपलब्धता में संपन्न बनाकर इसे एक हरा-भरा, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाएंगे। इस अभियान के माध्यम से हमारे भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जल संचय हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। नदियां, तालाब और जलस्रोत हमारी विरासत हैं और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें बचाने और संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान राजस्थान की समृद्धि और आने वाले पीढ़ियों के भविष्य के लिए अहम है। मुख्यमंत्री ने जल संचय में जन भागीदारी की पहल में सभी से भागीदार बनने तथा इस अभियान में पूरी शक्ति और समर्पण के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान किया शुरू –
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में गरीब कल्याण से लेकर विकास कार्यों में अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं। प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकारों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण की दिशा में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान शुरू किया है। इस अभियान में प्रवासी राजस्थानियों द्वारा अपनी मातृभूमि के लिए जिम्मेदारी निभाते हुए जल संचय के कार्यों में उत्साह के साथ भागीदारी निभा रहे हैं। इस अभियान में राजस्थान में 45 हजार रैन वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर वर्ष 2027-28 तक बनाए जाने हैं, जो वर्षा का पानी संग्रहित कर भूमिगत पानी के स्तर को बढ़ाएंगे।

जल की एक-एक बूंद को बचाकर उसे संग्रहित कर पुनर्भरण करना आवश्यक
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि जलसंचय जनभागीदारी जनआंदोलन’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी। अब यह अभियान पूरे देश में जल संचयन की दिशा में जनभागीदारी का प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षाजल का संचय कर भूजल स्तर की गिरावट को रोकना तथा जल की एक-एक बूंद को बचाकर उसे संग्रहित कर पुनर्भरण करना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के व्यवसायी और समाजसेवी इस अभियान से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

जल आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही राज्य सरकार
श्री शर्मा ने कहा कि गत एक वर्ष में हमारी सरकार ने प्रदेश में जल उपलब्धता के सुधारों के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के सहयोग एवं मार्गदर्शन से राजस्थान को ईआरसीपी-पीकेसी की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक साल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश के साथ मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पूर्वी राजस्थान में रहने वाले लगभग सवा तीन करोड़ लोगों को सुलभ पेयजल की उपलब्धता मिलेगी। साथ ही, लगभग ढाई लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई तथा लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हो सकेगी। प्रदेश में लगने वाले उद्योगों को भी आवश्यकता के अनुरूप पानी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए यमुना जल समझौता किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रवासी राजस्थानियों, भामाशाहों, उद्योगपतियों ने प्रदेश में जल संचय संरचनाओं के निर्माण का संकल्प लिया तथा 1189 वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर के निर्माण की घोषणा की। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री श्री कन्हैया लाल, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, संसदीय कार्यमंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईडी एवं भू-जल श्री भास्कर ए. सावंत सहित प्रवासी राजस्थानी, भामाशाह एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

बीजेपी में मंथन: राज्यसभा टिकट पर राजेन्द्र राठौड़–सतीश पूनिया के नाम चर्चा में

जयपुर. राजस्थान की राजनीति में इस वक्त राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया के भविष्य को लेकर जो अटकलें हैं, उन्हें जून 2026 में होने वाले राज्यसभा चुनाव एक तार्किक अंजाम…

दो हजार लोगों से ठगे थे 194.67 करोड़, 15.97 करोड़ रुपए की संपत्ति ED ने की कुर्क

जयपुर. बहुचर्चित अपेक्षा समूह चिटफंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जयपुर आंचलिक कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 15.97 करोड़ रुपए की संपत्तियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार