राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश, राजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट

सिरोही.

आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं।

शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी प्रवेश द्वार लगवाने के भी आदेश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने सड़कों की रिपेयरिंग एवं रखरखाव संबंधी अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी दिनों में तैयार की जाने वाली सड़कों के बारे में भी बताया। उन्होंने शहर में वार्डवार चल रहे सफाई अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में विभिन्न वार्ड में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा अन्य साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। राज्यमंत्री देवासी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ शहर का दौरा करने की भी बात कही एवं दीवाली से पूर्व सभी सड़कों को सही स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में सीवरेज संबंधी कार्यों को भी पूर्ण गुणवत्तापूर्ण करने एवं सड़कों के लेवल को देख कर करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसीज सड़कों में किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ करने के बाद त्वरित गति से उनकी मरम्मत करें ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर छोटे छोटे खड्डों को भी पेचवर्क कर सड़क को बेहतर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिरोही को खूबसूरत एवं विकसित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सड़कों के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें व आमजन को राहत प्रदान करें साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में पुनः सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए भी पाबंद किया।बैठक में आरयूआईडीपी, सानिवि, नगर परिषद, एलएंडटी सिरोही तथा गुजरात गैस लिमिटेड के अधिकारियों व प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा