मंत्री सारंग और मंत्री कंषाना की उपस्थिति में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला

भोपाल 
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और इसके माध्यम से किसानों को उनकी फसल का और अधिक लाभ उपलब्ध कराने की मंशा से राष्ट्रीय स्तर पर को-ऑपरेटिव सेक्टर में निर्यात की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) का गठन किया। इसके माध्यम से किसानों को उनके उत्पाद में अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। मंत्री श्री सारंग प्रदेश के विभिन्न उत्पादों विशेष रूप से मसालों एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मसालों के निर्यात को संस्थागत रूप से बढ़ावा देने के लिए नेशनल एक्सपोर्ट को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ और कृषि मंडी बोर्ड के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गये।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि एनसीईएल के साथ राज्य संघ और मंडी बोर्ड का एमओयू मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से किसान अपने उत्पाद का निर्यात कर सकेंगे। अब किसानों के उत्पादों को उचित दाम तो मिलेगा ही साथ ही सहकारिता आंदोलन को मजबूती मिलेगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की 1578 सोसाइटियों ने एनसीईएल की मेंबरशिप ली है। इससे किसानों के उत्पाद निर्यात होंगे। मध्यप्रदेश किसानों के उत्पाद के लिए भी दुनिया में निर्यातक बनने का कीर्तिमान स्थापित करेगा और मध्यप्रदेश देश में नंबर एक होगा।

सहकारिता कृषि का महत्वपूर्ण अंग -मंत्री श्री कंषाना
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना ने सहकारिता को कृषि का महत्वपूर्ण अंग बताया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। हिंदुस्तान कृषि प्रधान देश है और मध्यप्रदेश देश में कृषि क्षेत्र में अग्रणी है। मध्य प्रदेश को सात बार कृषि कृर्मण अवार्ड भी मिला है।

उत्पाद को डिमांड के अनुसार पहुंचाने पर मिलेगा सही दाम-एसीएस श्री वर्णबाल
अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णबाल ने कहा कि एमओयू के जरिये किसानों के उत्पाद को डिमांड के अनुसार पहुंचाने पर सही दाम मिल सकेगा। देश पहले उत्पादों का आयात करता था, अब निर्यात के जरिए इंटरनेशनल मार्केट तक उत्पाद पहुंचाकर सही दाम प्राप्त कर सकेगा। मध्यप्रदेश की धान, मसाले, धनिया, मिर्ची, केले आदि का काफी निर्यात होता है, अब किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। एनसीईएल के एमडी श्री अनुपम कौशिक ने कहा कि मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों और किसानों को अब सीधे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ेंगे, जिसके जरिए उनकी आय में वृद्धि होगी। सहकारिता से समृद्धि और निर्यात से उन्नति की दिशा में हम प्रयासरत है। मध्यप्रदेश सरकार एवं उनके विभिन्न विभाग के सहयोग और समर्थन से हम आगे बढ़ेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष समारोह के अंतर्गत यह आयोजन एनसीईएल और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में ‘मध्यप्रदेश के किसानों को निर्यात के लिये सक्षम बनाना’ विषयक संयुक्त उत्पाद संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला में प्रदेश भर से लघु एवं मध्यम स्तर के मिर्च, धनिया, लहसुन आदि मसाला उत्पादक किसान, हस्तशिल्प निर्माता, सहकारी समितियाँ, एफपीओ तथा अन्य उत्पादक समूह ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा निर्यात प्रक्रिया, अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गये। कार्यशाला में प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री आलोक कुमार सिंह, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्री कुमार पुरूषोत्तम सहित सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक श्री मनोज पुष्प ने आभार माना।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश की प्रगति पर CM यादव का दावा, विकास और आर्थिक गति में तेजी

समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 भोपाल मुख्यमंत्री…

Vikram Vyapar Mela 2026 में लग्जरी कारों का धमाका, 50% टैक्स छूट ने बढ़ाई BMW और मर्सिडीज की डिमांड

उज्जैन  धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ शहर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी नई आर्थिक गति दर्ज कर रहा है। प्रदेश शासन के विक्रम व्यापार मेला 2026 के दौरान दोपहिया, कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची