‘प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध’, राजस्थान-जोधपुर में संसदीय कार्य मंत्री ने किया 574 लाख के कार्यों का शिलान्यास

जयपुर।

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले के  विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत सतलाना के चैनपुरा भाटान एवं ग्राम पंचायत भाचरणा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 574 लाख रूपये के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 20 हजार 470 किमी सड़क निर्माण और सड़क विकास पर 14 हजार 679 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

पूर्वी राजस्थान में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान—
श्री पटेल ने कहा श्री अटल बिहारी जी के स्वप्न को साकार रूप देने के लिए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल (एमपीकेसी) लिंक परियोजना के माध्यम से चंबल और इसकी सहायक नदियों के पानी आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर राजस्थान में विकास के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। उन्होंने कहा ताजेवाला से शेखावाटी के लिए पानी लाने के समझौते से पेयजल एवं सिंचाई के लिए समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।साथ ही लिफ्ट केनाल तृतीय फेज का कार्य पूर्ण होने पर जोधपुर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।

हर किसान बनेगा ऊर्जादाता—
श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के कृत संकल्प है। इस उद्देश्य से प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में अनेक समझौते किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर किसान ऊर्जादाता होगा।

'गिव अप' अभियान—
संसदीय कार्य मंत्री ने आह्वान करते हुए कहा रसद विभाग के ‘गिव अप अभियान’ में ऐसे उपभोक्ता जो सक्षम हैं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वेच्छा से योजना से नाम हटवा लेना चाहिए। जिससे योजना का मूल उद्देश्य वास्तविक गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा सके।

पशुपालकों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण—
श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन से पशुपालकों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा किसानों को आदान-अनुदान एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मूंग का क्लेम शीघ्र दिलवाया जाएगा।साथ ही क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे और उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से संवाद कर मांगे सुझाव—
संसदीय कार्य मंत्री ने जनसभा में आमजन से संवाद कर क्षेत्रवासियों से सुझाव मांगे। इस दौरान परम्परागत जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार सहित विकास संबंधी अनेक सुझाव प्राप्त हुए।

इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास—
संसदीय कार्य मंत्री ने भाचरणा से रोहिचा फांटा डामर सड़क निर्माण कार्य (4 किमी) लागत राशि 95 लाख रूपये,भाचरणा से भाकरी सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 250 लाख रूपये और सतलाना से चैनपुरा भाटान सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 229 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

admin

Related Posts

तीन दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत, मंत्री हेमंत मीणा अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद…

विदेशी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा की पिंक सिटी में बड़ी लापरवाही वन विभाग लेगा सख्त एक्शन

 जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर (Pink City) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने अपनी आर्ट सीरीज के चक्कर में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन