स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव

मुंबई,

 बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव ने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड! की शूटिंग के दौरान स्टार और स्पॉट बॉय कोई भेदभाव नहीं था। बॉलीवुड में स्टार सिस्टम को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव ने हाल ही में एक बातचीत में इंडस्ट्री के इसी सिस्टम पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में बड़े और छोटे स्टार के बीच फर्क साफ तौर पर दिखाई देता है। चाहे वह सैलरी हो, वैनिटी वैन हो या फिर सेट पर मिलने वाला खाना।
गोविंद नामदेव ने कहा, “इंडस्ट्री में एक बड़ा-छोटा स्टार सिस्टम है। लोग अपने स्टेटस के हिसाब से ट्रीटमेंट पाते हैं। जिसे ज्यादा पैसे मिलते हैं, उसे बड़ी वैनिटी वैन मिलती है। सेट पर खाने में भी फर्क होता है। स्टार्स के लिए अलग खाना बनता है और बाकी लोगों के लिए अलग।”

हालांकि, उन्होंने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड ! की शूटिंग के दौरान उन्हें एक अलग माहौल देखने को मिला। उनके अनुसार, इस फिल्म के दौरान अक्षय कुमार ने निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ मिलकर एक अहम फैसला लिया।

गोविंद नामदेव ने बताया , अक्षय कुमार और उमेश शुक्ला ने तय किया कि सेट पर सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स एक जैसा खाना खाएंगे। कोई वीआईपी मेन्यू नहीं होगा। अगर किसी को खानपान में विशेष परहेज है, तो वह अलग बात है, लेकिन स्टार्स के लिए अलग व्यवस्था नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा, “उस समय सेट का माहौल बिल्कुल अलग था। सब एक साथ बैठकर खाते थे। कोई भेदभाव नहीं था।”

गोविंद नामदेव के इस बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड के स्टार सिस्टम पर चर्चा छेड़ दी है। जहां इंडस्ट्री में अक्सर अलग-अलग सुविधाओं को लेकर भेदभाव की बातें सामने आती हैं, वहीं ‘ओह माय गॉड!’ के सेट पर लिया गया यह फैसला एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

admin

Related Posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक

मुंबई, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल…

‘लव एंड वॉर’ पर संजय लीला भंसाली का बड़ा संकेत, फिल्म में दिखेगा उनका खास विज़न

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के जरिये कुछ खास करने की कोशिश कर रहे हैं संजय लीला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन