बिलासपुर स्टेशन में हंगामा: दूरंतो में यात्रियों को परोसा बासी भोजन, यात्री हुए फूड पाइजनिंग के शिकार

रायपुर

रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा का दावा करने वाली भारतीय रेलवे के लिए ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराना एक बड़ी समस्या बनी हुई है। यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण का खाना आज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों में घटिया परोसे जाने का ताजा मामला दूरंतो एक्सप्रेस में सामने आया है।

दरअसल, घटिया खाना परोसने को लेकर गुरुवार को मुंबई से हावड़ा जा रही 12261 दूरंतों एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। यात्रियों का आरोप था कि पैंट्री ऑपरेटर यात्रियों के खान-पान का पूरा ख्याल नहीं रखा। घटिया खाना परोसने के साथ पीने के पानी का समुचित प्रबंध भी नहीं किया गया था।

दरअसल खाने को लेकर हंगामा उस वक्त हुआ जब पैंट्री कर्मी जब यात्रियों को दोपहर का खाना बांट रहा था। एक्सप्रेस के बी-वन कोच में कोलकाता के रहने वाले आदित्य सरकार और उनके दोस्त सफर कर रहे थे। उन्होंने घटिया भोजन देने की शिकायत पहले पैंट्री कार ऑपरेटर से की।

मुसाफिरों का आरोप था कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। उल्टे पैंट्री संचालक ने उनके साथ बदस्लूकी की। बाद में कई और मुसाफिरों ने संचालक को खरी-खोटी सुनाई तो उसने अपना सूर बदल लिया। काफी हंगामे के बाद अंतत: संचालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए बिलासपुर पहुंचने पर भोजन प्रबंधन करने का भरोसा दिया।

हालांकि बिलासपुर से ट्रेन रवाना होने के काफी समय बाद भी भोजन ना पहुंचने की शिकायत यात्रियों ने की है। फिलहाल यात्रियों के द्वारा आईआरसीटीसी के जरिए पूरे रेलवे को ऑनलाइन मामले की षिकायत करने की बात कही गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पशुपालन एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े संकेतकों की विस्तृत समीक्षा

    रायपुर. आंगनवाड़ी, विद्यालय एवं दुग्ध उत्पादन केंद्रों का किया स्थल निरीक्षण महानिदेशक नीति आयोग, नई दिल्ली एवं जिले की प्रभारी सचिव निधि छिब्बर ने आज महासमुद के आकांक्षी विकासखंड पिथौरा …

    शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का फायदा हितग्राहियों को समय पर मिले: मुख्य सचिव

    रायपुर मुख्य सचिव  विकासशील ने अधिकारियों से कहा है कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का फायदा हितग्राहियों को समय पर मिले यह सुनिश्चित हो। इसके लिए पहले से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता