साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने इस सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। दो मैचों की ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकिल का हिस्सा है। WTC के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला अभी नहीं हुआ है। ये सीरीज थोड़ी बहुत एक तस्वीर फाइनल की साफ कर सकती है। इस समय श्रीलंका की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे और साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर है।

इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होने वाली है। इस सीरीज की मेजबान साउथ अफ्रीका है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जाना है। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 5 दिसंबर से गकबेर्हा में खेला जाएगा। पिछले सप्ताह, दस श्रीलंकाई खिलाड़ी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्री-सीरीज कैंप में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए थे। श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल और प्रभात जयसूर्या उन 10 खिलाड़ियों में शामिल थे, जो दक्षिण अफ्रीका के डरबन के लिए रवाना हुए, जहां खिलाड़ियों के ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की व्यवस्था की गई है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि सीरीज में शामिल बाकी खिलाड़ी 22 नवंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। कुछ दिन उनको अभ्यास के लिए मिलेंगे और फिर पहले टेस्ट मैच में वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। सनत जयसूर्या जब से श्रीलंका की टीम के कोच बने हैं, उन्होंने टीम में एक नई आग फूंक रखी है। अगर वे साउथ अफ्रीका में भी टीम को सफलता दिलाते हैं तो ये उनके लिए और उनकी टीम के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

श्रीलंका की टेस्ट टीम इस प्रकार है
धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, ओशाडा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, लसित एम्बुलडेनिया, मिलन रथनायके, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा और कसुन रजिता

admin

Related Posts

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

नई दिल्ली आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से खेलेगी. इस मुकाबले से…

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

कोलंबो टी20 वर्ल्ड का छठा मैच 8 फऱवरी श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ. आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक