श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

कोलंबो
पाकिस्तान की टीम का भविष्य टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अंधकार में है। पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला बाकी है, जो आज यानी शनिवार 28 फरवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका से ये मैच पाकिस्तान को खेलना है, जो टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच को जीतकर भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकती, लेकिन एक सिनेरियो को पूरा करके टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। वहीं, हार या जीत उससे श्रीलंका को कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो फिर श्रीलंका के लिए ये फायदे का सौदा जरूर होगा।

दरअसल, श्रीलंका की टीम तो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन पाकिस्तान की टीम अगर श्रीलंका को 65 से ज्यादा रनों से या 13 ओवर से पहले रन चेज में हरा देती है तो फिर पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। अपनी हार में श्रीलंका का फायदा छिपा हुआ है, क्योंकि अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया तो फिर सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा, अगर पाकिस्तान की टीम भी बाहर हो गई तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो की जगह कोलकाता में खेला जाएगा।

श्रीलंका का फायदा इसमें ये है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सेमीफाइनल के लिए होस्टिंग फीस मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को मेजबानी का फायदा मिलेगा। श्रीलंका का भी फायदा होगा, क्योंकि फैंस मुकाबला देखने पहुंचेंगे, तो वीजा, फ्लाइट, होटल, खाना-पीना और ट्रेवलिंग पर खर्चा श्रीलंकाई मुद्रा में करेंगे। बड़ा रेवेन्यू इससे आएगा, क्योंकि हजारों फैंस मैच के लिए पहुंचते हैं।

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचकर जीतती है तो फिर फाइनल भी श्रीलंका में आयोजित होगा। ऐसे में श्रीलंका का इस मैच को हार जाने में ही तगड़ा फायदा है। पैसों के इस खेल में श्रीलंका की टीम इस मैच को सीरियस लेगी भी या नहीं? कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि दुनिया को सिर्फ अपना फायदा देखना होता है और श्रीलंका भी ऐसा करे तो इसमें कोई गुनाह नहीं होगा, बर्शते जानबूझकर कोई ऐसी हरकतें न हो कि मैच फिक्सिंग जैसी चीजें उठने लगें।

admin

Related Posts

पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

पाल्लेकल अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ…

ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के चलते पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भी मजबूती से बरकरार है. 28 फरवरी (शनिवार) को पल्लेकेले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

बारिश ने बढ़ाई चिंता: कोलकाता में सेमीफाइनल और रविवार के मौसम का हाल

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
बारिश ने बढ़ाई चिंता: कोलकाता में सेमीफाइनल और रविवार के मौसम का हाल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर