श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीतने के साथ इस टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया

दांबुला
वेस्टइंडीज की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत तो काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले को अपने नाम किया था लेकिन दूसरे मैच को श्रीलंकाई टीम ने 73 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। वहीं दांबुला में खेले गए तीसरे मैच को भी श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीतने के साथ इस टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज भी जीतने में कामयाब हुई है।

दांबुला के मैदान पर खेले गए इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 162 रनों का स्कोर बनाने में ही सफल हो सकी थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने टारगेट का पीछा काफी शानदार तरीके से किया जिसमें पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली। हालांकि निसांका 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं यहां से मेंडिस को कुसल परेरा का साथ मिला और दोनों ही बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया और इस टारगेट को 18 ओवर्स में हासिल करने के साथ अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। मेंडिस ने जहां 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं कुसल परेरा के बल्ले से सिर्फ 36 गेंदों में 55 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए।

श्रीलंका की टीम पिछले कुछ सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी फैंस को निराश कर रही थी, लेकिन सनथ जयसूर्या के हेड कोच का पद संभालने के बाद से टीम का एकबार फिर से मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जयसूर्या के अब तक छोटे से कार्यकाल में श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान जहां एक मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की तो वहीं भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में मात दी और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी जीतने में कामयाब हुई है।

admin

Related Posts

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।  वेस्टइंडीज…

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

कोलकाता वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम