एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा, स्टार्क ने खोला पंजा

विशाखापट्टनम
आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली को मिला 164 का टारगेट
हैदराबाद ने दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया। स्टार्क ने 19वें ओवर में हर्षल पटेल (5) और विलान मुल्डर (9) को आउट कर एसआरएच की पारी को समेटा। मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क ने पंजा खोला।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव