जासूसी का खेल उजागर! ऑपरेशन सिंदूर में PAK में मिले 11 भारतीय सिम कार्ड

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में नेपाल के नागरिक प्रभात कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है. चौरसिया पर आरोप है कि वह भारतीय सिम कार्ड्स नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भेज रहा था, जिन्हें जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर और लाहौर में व्हाट्सऐप पर एक्टिव किया गया था.

सूत्रों के मुताबिक, 28 अगस्त 2025 को टीम को पुख्ता इनपुट मिला कि ISI से जुड़ा व्यक्ति लक्ष्मी नगर में मौजूद है. तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कुल 16 सिम कार्ड खरीदे थे, जिनमें से 11 पाकिस्तान में एक्टिव पाए गए. इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल पाकिस्तान से बैठे एजेंट्स भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां निकालने के लिए कर रहे थे.

बरामदगी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से कई डिजिटल डिवाइस और सिम कार्ड्स के खाली पैकेट मिले हैं. पूछताछ में पता चला कि प्रभात का संपर्क 2024 में ISI एजेंट्स से एक नेपाली माध्यम के जरिए हुआ. उसे अमेरिका का वीजा दिलाने का लालच दिया गया और बदले में कहा गया कि वह भारत से सिम कार्ड्स उपलब्ध कराए और रक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाए.

पाकिस्तान में इस्तेमाल किए जा रहे थे भारतीय नंबर

आरोपी ने लातूर में बने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बिहार और महाराष्ट्र से सिम खरीदे और नेपाल के रास्ते इन्हें ISI एजेंट्स तक पहुंचाया. पाकिस्तान में बैठे एजेंट्स इन्हीं भारतीय नंबरों पर व्हाट्सऐप बनाकर भारत के खिलाफ जासूसी गतिविधियां चला रहे थे.

आईएसआई के संपर्क में था आरोपी

आरोपी प्रभात का जन्म 1982 में नेपाल में हुआ और उसने शुरुआती पढ़ाई नेपाल व बिहार के मोतिहारी से की. बाद में फार्मा सेक्टर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और एरिया मैनेजर की नौकरी की. 2017 में उसने काठमांडू में लॉजिस्टिक्स कंपनी शुरू की, लेकिन घाटे में डूबने के बाद विदेश जाने की चाहत में ISI के संपर्क में आ गया.

स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2)/152 के तहत मामला दर्ज किया है और अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

admin

Related Posts

आरोग्य मंदिर बनाम मोहल्ला क्लीनिक: सौरभ भारद्वाज बोले—पुरानी योजनाओं को बताई जा रही नई उपलब्धि

नई दिल्ली दिल्ली की राजनीति में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली…

सीमा हैदर के आगे झुका गुलाम, जंग में पीछे हटने को हुआ मजबूर

ग्रेटर नोएडा चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग में जीत हासिल करती दिख रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे