‘खेल से मिलती है नई ऊर्जा-विधानसभा अध्यक्ष’, राजस्थान-जयपुर में 11वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जयपुर।

कार्मिक विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ पटेल मैदान में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। राजकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

अधिकतर समय राजकीय कार्य में व्यस्त रहने से अपने लिए कम समय मिलता है। खेल उन्हें अपने लिए समय निकालने का अवसर देते हैं। वे खेल के माध्यम से नई ऊर्जा से सराबोर होंगे। यह ऊर्जा उनके दैनिक जीवन को अधिक कार्यशील करेगी। वे अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के तन-मन और जीवन को स्वस्थ रखते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। ऎसे व्यक्ति अधिक स्फूर्ति के साथ कार्य करने में सक्षम होते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी खुले मन मस्तिष्क के साथ जनता की सेवा कर पाएंगे। खेलों से आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। खेल हमें या तो जीतने का या फिर सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। हार या जीत जैसा कुछ भी नहीं होता है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि खेल जीवन में जीतने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। जीत का अहंकार नहीं आना चाहिए। साथ ही, हार का दुःख भी नहीं हो। हार हमें नई और बड़ी जीत के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। इसी प्रकार जीत जिम्मेदारी का एहसास कराती है। तंदुरुस्त एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। खेल कर्तव्य तथा दायित्व का बोध कराते हैं। खेल एकला चालो के स्थान पर सामूहिकता से विजय प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेल को प्रतिस्पर्धा की जगह खेल भावना से खेला जाना चाहिए। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 पटेल स्टेडियम में आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के 10 संभाग एवं जयपुर मुख्यालय सहित कुल 11 टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में 1078 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से पुरुष प्रतिभागी 649 एवं महिला प्रतिभागी 429 है। प्रतियोगिता में वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के द्वारा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। झंडारोहण तथा अभिमुख प्रयाण में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनीता भदेल, उपमहापौर श्री नीरज जैन, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जिला कलक्टर श्री लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, ओलंपियन श्री जोरावर सिंह सहित अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं खेलों से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

मासिक पेंशन और निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट से थैलीसीमिया मरीजों को राहत, बायोमेट्रिक के बिना भी मिलेगा

 जयपुर  राजस्थान में थैलीसीमिया पीड़ितों को निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट के साथ 1250 रुपए मासिक पेंशन मिल रही है। विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर…

बच्चों के जन्म और शादी के बाद नहीं अटकेगा राशन, खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ेंगे नाम

भरतपुर. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत चयनित परिवारों के राशन कार्ड में जो सदस्य अब तक जुड़ने से शेष रह गए थे, उनके नाम अब जोड़े जा सकेंगे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान