आध्यात्मिक सदगुरु ने खटखटाया अदालत का दरवाजा- मेरे नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल हो रहा माई लॉर्ड

नई दिल्ली 
आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए याचिका दायर की है। उनका कहना है कि कई वेबसाइट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। शुक्रवार को जस्टिस सौरभ बनर्जी की बेंच के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। सदगुरु ने दावा किया कि उनकी इमेज का इस्तेमाल फ्रॉड तरीके से सामानों को प्रमोट करने के लिए हो रहा है। ऐसे में उन्होंने आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश देने की मांग रखी।

सदगुरु ने कहा, 'मेरा नाम प्रोडक्ट्स बेचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मिसाल के तौर पर 'गर्भ यात्रा' नाम की एक किताब है जो प्रेगनेंसी पर बेस्ड है। इसके कवर पर मेरी फोटो लगाई गई है। मेरे मान-सम्मान की वजह से लोग इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा कर रहे हैं, जो कि साफ तौर पर फ्रॉड है। ये लोग AI का इस्तेमाल करके जनता को धोखा दे रहे हैं।' गूगल की तरफ से पेश वकील ने कहा कि किसी भी एक्शन से पहले प्रभावित पक्ष को स्पेसिफिक URLs की डिटेल्स देनी होंगी।

सुनवाई के बाद अदालत ने क्या कहा
थोड़ी देर की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर जल्द ही एक इंटरिम ऑर्डर जारी किया जाएगा। इससे पहले, मार्च में दिल्ली हाई कोर्ट ने सदगुरु की ईशा फाउंडेशन के खिलाफ एक यूट्यूबर की ओर से पब्लिश किए गए वीडियो और कंटेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटाने का ऑर्डर दिया था। उस वक्त अदालत ने साफ कहा था कि मान-सम्मान किसी इंसान की गरिमा का अहम हिस्सा है। साथ ही, अदालत ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा के अधिकार के बीच संतुलन की जरूरत पर भी जोर दिया।

 

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज