स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी और तीसरी तिमाहियों के वित्तीय परिणाम जारी किए, राजस्व 36 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली
किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी और तीसरी तिमाहियों के वित्तीय परिणाम जारी किए। तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में सालाना आधार पर उसके समेकित परिचालन राजस्व में 36.30 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह एक साल पहले की समान तिमाही के 1,850.4 करोड़ रुपये से घटकर 1,178.7 करोड़ रुपये रह गया। समेकित आधार पर तीसरी तिमाही में कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2156.6 करोड़ रुपये से कम होकर 1,654.2 करोड़ रुपये रह गई है। यह 23.30 फीसदी की गिरावट दिखाता है।

इस दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद यह गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पिछली आठ तिमाहियों से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में स्पाइसजेट का शुद्ध घाटा बढ़कर 441.7 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 431.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बजट एयरलाइन का राजस्व दूसरी तिमाही में 817.12 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,425.29 करोड़ रुपये था। एयरलाइन ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी बाजार हिस्सेदारी और यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में 9.69 लाख यात्रियों ने उसकी उड़ानों का चयन किया और उसकी बाजार हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत रह गई। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एयरलाइन ने 15.90 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करते हुए 4.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

त्योहारी मौसम वाली मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एयरलाइन ने 12.67 लाख यात्रियों को हवाई सफर करवाया और तीन प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 21.84 लाख यात्रियों के साथ उसकी बाजार हिस्सेदारी 5.6 प्रतिशत रही थी।

एयरलाइन के वित्तीय प्रदर्शन में तीसरी तिमाही में सुधार देखा गया और वह लगभग 25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित करने में सफल रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे लगभग 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया कि एक दशक में पहली बार कंपनी का नेटवर्थ सकारात्मक हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो "हमारी टर्नअराउंड रणनीति की सफलता को दर्शाता है।" उन्होंने कहा कि अतीत पीछे रह गया है और अब हम स्पाइसजेट के लिए एक मजबूत, अधिक लचीला भविष्य बनाने पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

admin

Related Posts

युद्ध बना किसानों के लिए चिंता: कीटनाशक महंगे, उत्पादन लागत में बड़ा उछाल

नई दिल्ली अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब सीधे भारतीय किसानों पर पड़ने लगा है। एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री के अनुसार, आने वाले दिनों में कीटनाशकों की कीमतों…

फिर टूटा रुपया: 41 पैसे की गिरावट के साथ 93.94 पर पहुंचा, एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

मुंबई रुपये में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.94 के अब तक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई