हाईवे पर फंसी रफ्तार: जालंधर-जम्मू मार्ग पर मरम्मत कार्य से लगा लंबा जाम

भोगपुर
जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पड़ते भोगपुर शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है। हर रोज शहर में लगते लंबे ट्रैफिक जाम से शहरवासी परेशान हैं परंतु पुलिस और सिविल प्रशासन लोगों कि इस समस्या से बिल्कुल बेखबर हैं। सनद रहे कि चीनी मिल के चालू होने पर जब गन्नों की ट्रालियां सड़क पर आएंगी तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिसका हल पुलिस और सिविल प्रशासन को समय रहते कर लेना चाहिए।

भोगपुर शहर में लगते हर रोज लंबे ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण चार लेन नेशनल हाईवे के दोनों तरफ कथित तौर पर गलत तरीकों से गाड़ियों की पार्किंग होना है, जिसके कारण चार लेन नेशनल हाईवे के केवल 2 मार्ग ही ट्रैफिक के लिए उपलब्ध रहते हैं, जबकि 2 मार्ग गाड़ियों की कथित तौर पर पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे के बीच पार्किंग की जाती गाड़ियां सारा दिन ही खड़ी रहती है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम होने से शहर में लंबा जाम लग जाता है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए कहीं भी कोई पुलिस मुलाजिम कोशिश करता हुआ नजर नहीं आता है।

ट्रैफिक जाम में फंसे लोग परेशानी के कारण प्रशासन को कोसते रहते हैं। कई बार इस ट्रैफिक जाम में गंभीर हालातों में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। वहीं शहर की ट्रैफिक समस्या की ओर पुलिस और सिविल प्रशासन को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

admin

Related Posts

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

रोजगार की बड़ी खबर: पचपदरा रिफाइनरी से 50 हजार युवाओं को मिलेगा जॉब मौका

बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की धुरी बन रही पचपदरा रिफाइनरी अब पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और क्रूड ऑयल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान