आदिवर्त संग्रहालय में ‘देशज’ समारोह में बघेलखंड और बुंदेलखंड की लोक कला का शानदार प्रदर्शन

खजुराहो
 मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ‘आदिवर्त’ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय, खजुराहो में रविवार, 02 मार्च 2025 को ‘देशज’ समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जनजातीय नृत्य, गायन और लोक कला को समर्पित था, जिसमें बघेलखंड और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोकगीतों और नृत्य परंपराओं की शानदार प्रस्तुति दी गई।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई,  इसके बाद कलाकारों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति दी सुगायत्री देवी अहिरवार एवं उनके साथियों ने, जिन्होंने निवाड़ी से बुंदेली लोकगीतों की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अगली प्रस्तुति केवल कुमार द्वारा गुदुम्बजा जनजातीय नृत्य की रही। गुदुम्बजा नृत्य गोण्ड जनजाति की उपजाति ढुलिया का पारंपरिक नृत्य है, जिसे ढुलिया जनजाति के कलाकारों द्वारा गुदुम, ढफ, मंजीरा, शहनाई, और टिमकी जैसे वाद्यों के साथ प्रस्तुत किया जाता है। खासतौर पर विवाह समारोह और अन्य धार्मिक अवसरों पर इस नृत्य की विशेष मांग रहती है।

समारोह की आखिरी प्रस्तुति में सुकल्याणी मिश्रा और उनके साथियों ने रीवा से बघेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘देशज’ समारोह का अगला संस्करण 08 मार्च 2025 को आयोजित होगा, जिसमें प्रेमनारायण चोबे, मुकेश जाटव, सुरामवती राजपूत, महेश कुमार मिश्रा, हरचरण श्रीवास और राममिलन राय द्वारा बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही संतोष कुमार यादव द्वारा अहिराई नृत्य का आयोजन भी होगा।

यह समारोह खजुराहो की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने और क्षेत्रीय कला को बढ़ावा देने में एक अहम भूमिका निभा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

    भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

    74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

    भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी