विशाखापट्टनम-गोरखपुर के बीच महाकुंभ मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर

प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है. इसी कड़ी में 08588/08587 विशाखापट्टनम-गोरखपुर–विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन यात्रियों को कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी.

यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, और उमरिया स्टेशनों पर ठहरते हुए गोरखपुर तक जाएगी.

ट्रेन के संचालन की पूरी जानकारी इस प्रकार है:

गाड़ी संख्या 08588 (विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुम्भ स्पेशल)
    विशाखापट्टनम से 04 फरवरी 2025 (मंगलवार) को रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 13:55 बजे रायगढ़, 15:00 बजे चांपा, 16:00 बजे बिलासपुर, 18:00 बजे पेंड्रारोड, 18:45 बजे अनूपपुर, 19:35 बजे शहडोल, 20:42 बजे उमरिया और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 08587 (गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुम्भ स्पेशल)
    गोरखपुर से 07 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 15:05 बजे उमरिया, 16:30 बजे शहडोल, 17:20 बजे अनूपपुर, 18:15 बजे पेंड्रारोड, 21:15 बजे बिलासपुर, 22:18 बजे चांपा, 23:23 बजे रायगढ़ और अन्य मार्ग स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी.

ट्रेन में उपलब्ध कोचों की जानकारी: इस ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 03 एसी थ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू और 01 जनरेटर कार शामिल है.

यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को कुम्भ मेला के दौरान आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक जल्दी और सुरक्षित पहुंचने का अवसर मिलेगा.

  • admin

    Related Posts

    महिलाओं को धुएँ से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जीवन हुआ आसान

    रायपुर. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है…

    जांच के घेरे में रसूखदार चेहरे, कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी

    डोंगरगढ़. कलेक्टर कार्यालय खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

    ‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा