शिव नवरात्रि महोत्सव के दिन विशेष पूजा और भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा, बदलेगा पूजा का समय

उज्जैन
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित श्री महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है। शिव नवरात्रि महोत्सव के दिन विशेष पूजा और भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान महाकाल के सिर पर विशेष मुकुट भी पहनाया जाएगा। मंदिर परिसर में विशेष सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। कोटितीर्थ कुंड और रुद्रयंत्र की भी सफाई की जाएगी।

महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का पर्व 17 फरवरी से शुरू होगा। नव दिवसीय यह पर्व महाकाल के आंगन में मनाया जाता है। इस दौरान बाबा महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते हैं। परंपरा के मुताबिक, 17 फरवरी को सुबह नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन करने के बाद कोटितीर्थ कुंड के समीप श्री कोटेश्वर और रामेश्वर महादेव मंदिर में शिव पंचमी की पूजा के साथ शिवनवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान भगवान महाकाल का नौ दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा।
 
महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शुरू हो रहे शिव नवरात्रि महोत्सव के दौरान पूजा का समय बदल दिया गया है। भोग आरती का समय सुबह 10:30 बजे से बदलकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है। संध्या पूजा भी शाम 5 बजे की जगह दोपहर 3 बजे से होगी। भोग आरती का समय अब दोपहर 1 बजे और संध्या आरती दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है, जो नौ दिनों तक ऐसा ही रहेगा।

महाशिवरात्रि के दिन रातभर भगवान महाकाल की पूजा महानिशा काल में विभिन्न प्रकार से होगी। 27 फरवरी को सुबह 4 बजे भगवान महाकाल को सप्तधान मुखारविंद पहनाकर उनके सिर पर सवा मन फल और फूलों से बना मुकुट रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से सेहरा उतारने के बाद वर्ष में एक बार दोपहर में भस्म आरती होगी। भस्म आरती के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा।
 
9 दिन इन स्वरूपों में होगा श्रृंगार
    17 फरवरी को वस्त्रधारण श्रृंगार
    18 फरवरी को दिव्य चंदन/वस्त्रधारण श्रृंगार
    19 फरवरी को शेषनाग श्रृंगार
    20 फरवरी को घटाघोप श्रृंगार
    21 फरवरी को छबीना श्रृंगार
    22 फरवरी को होलकर श्रृंगार
    23 फरवरी को मनमहेश श्रृंगार
    24 फरवरी को उमामहेश श्रृंगार
    25 फरवरी को शिव तांडव श्रृंगार
    26 फरवरी को महाशिवरात्रि महापर्व
    27 फरवरी को सप्तधान/सेहरा श्रृंगार

 

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी