एसपी ने किया सस्पेंड, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नक्सल प्रभावित थाना भोरमदेव में गैरहाजिर मिला पुलिस जवान

कबीरधाम।

कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने देर रात नक्सल प्रभावित थाना भोरमदेव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम अपनी ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाया गया। यह कृत्य पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही है।

एसपी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जवान को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क व जिम्मेदार रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से दंडित किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मी को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह रवैया न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आघात पहुंचाता है। ऐसे कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कबीरधाम पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। बता दें कि यह थाना नक्सल प्रभावित व यहां का अधिकांश हिस्सा जंगल में आता है।

admin

Related Posts

मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

रायपुर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…

5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता

रायपुर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जैतपुरी में 5.20 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण की घोषणा की रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कबीरधाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI