सपा पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा- शाही जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाई जा रही पुलिस चौकी

मुरादाबाद
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने गुरुवार को संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मस्जिद वक्फ की संपत्ति है। ऐसी सूरत में उसके पास पुलिस चौकी का निर्माण अवैध है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण की तेजी गति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस गति से पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है, उसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया निष्पक्ष होना चाहिए। चाहिए। लेकिन, वर्तमान में जिस तरह से शाही मस्जिद के बगल में पुलिस चौकी के निर्माण में गतिशीलता दिखाई जा रही है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें सूत्रों से पता चला है कि वो वक्फ की संपत्ति है और मैं आप लोगों को बता दूं कि वक्फ की संपत्ति को ना तो बेचा जा सकता है और ना ही खरीदा जा सकता है। वक्फ की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का कब्जा अस्वीकार्य है। वहां पर अवैध तरीके से पुलिस चौकी बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमें आगे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करना पड़ सकता है। मैं एक बात कह देना चाहता हूं कि अगर ऐसा हुआ, तो कुछ लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध रूप से किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस चौकी के निर्माण में 50 लोग एक साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को यह शोभा नहीं देता है कि वो पुलिस की वर्दी में काम करें। पुलिस प्रशासन को अपने रवैए से इस तरह का संदेश नहीं देना चाहिए कि वो किसी विशेष समुदाय से जुड़े लोगों के लिए काम कर रही है। पुलिस प्रशासन हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी लोगों का है। हमारे समाज में किसी भी को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि मौजूदा प्रशासन से हमें इंसाफ नहीं मिल सकता।

  • admin

    Related Posts

    प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर तैयारी पूरी

    यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित यीडा ने शासन को भेजी सूचना, सेक्टर-5ए में जापानी सिटी, सेक्टर-7 में सिंगापुर सिटी का प्रस्ताव…

    जीवामृत और घनजीवामृत के उपयोग से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता घटेगी

    नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब तक 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची नेचुरल फॉर्मिंग, योगी सरकार 298 करोड़ रुपये से करेगी विस्तार बुंदेलखंड पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित