फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद मिल्‍कीपुर में मतदान के बीच राममय हुए अवधेश प्रसाद

मिल्‍कीपुर
उत्‍तर प्रदेश की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने में हाथ में हनुमान चालीसा लिए पाठ करते नज़र आ रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्‍कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार हैं।

वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा है। इसमें सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्‍या के इनायत नगर स्थित अपने घर में पूजा के लिए बैठे दिख रहे हैं। सांसद के घर के इस कोने में देवी-देवताों के सथ हनुमान जी एक बड़ी तस्‍वीर लगी है। सांसद उसके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते दिख रहे हैं। बता दें कि मिल्‍कीपुर सीट से 2022 के चुनाव में अवधेश प्रसाद ही जीते थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद का चुनाव जीतने के बाद उन्‍होंने इस सीट से इस्‍तीफा दे दिया था। उसके इस्‍तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी वजह से इस पर उपचुनाव हो रहा है।

सपा से उम्‍मीदवार बने अपने बेटे अजीत प्रसाद को जिताने के लिए सांसद अवधेश प्रसाद ने पूरी ताकत लगाई हुई थी। पिछले दिनों सांसद का रोने का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक युवती की हत्‍यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सांसद ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेन्‍स बुलाई थी। जैसे ही कैमरे ऑन हुए सांसद फूट-फूट कर रोने लगे थे। युवती की हत्‍या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर‍ लिया।
 
मतदान के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप जारी

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर सपा सुबह से ही ईवीएम मशीनों की खराबी और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी के आरोप लगा रही है वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी सपा प्रत्‍याशी पर सांसद पिता के रसूख का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ओर से चुनाव आयोग से निष्‍पक्ष चुनाव कराने की मांग की जा रही है।

admin

Related Posts

पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी आर्थिक तंगी, समाज कल्याण विभाग ने छूटे हुए छात्रों को फीस रिफंड के लिए दिया दूसरा मौका

लखमऊ जेनरल, एससी-एसटी और ट्रांसजेंडर छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा. किसी भी पात्र छात्र को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. 2025-26 सत्र के छूटे छात्रों के लिए दोबारा आवेदन…

ईरान युद्ध का असर, दिल्ली-मुंबई से पलायन कर रहे यूपी-बिहार के लोग

चंदौली ईरान युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है. एक तरफ जहां युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम