भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी पर शिकंजा, एक और केस दर्ज, कुर्की का भी आदेश

प्रयागराज
यूपी के भदोही में बाल श्रम के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहीं सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग पर शिकंजा और कस गया है। सीमा बेग के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया। उधर, पुलिस ने धारा 84 के उल्लंघन के आरोप में भदोही कोतवाली में उन पर 209 बीएनएस के तहत भी केस दर्ज किया है। जल्द ही उनकी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

भदोही की एसपी डा. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि भदोही कोतवाली में सपा विधायक जाहिद बेग एवं उनकी पत्नी सीमा बेग पर भारतीय न्याय संहिता, 79 किशोर न्याय अधिनियम एवं 4/16 बंधित श्रम पद्धति उन्मूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से सीमा बेग फरार चल रही हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बीच, कोर्ट के आदेश पर एक माह पहले उनके शहर के मलिकाना स्थित आवास पर धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस चस्पा किया गया था। लेकिन वह तय समय पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। ऐसे में उनके खिलाफ भदोही कोतवाली में धारा 84 बीएनएस की निर्गत नोटिस की अवहेलना पर धारा 209 बीएनएस के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

बताया कि सीमा बेग की प्रापर्टी को जब्त करने का आदेश मंगलवार को न्यायालय ने जारी किया है। जल्द ही जिले की पुलिस उनकी सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। बता दें कि भदोही विधायक जाहिद बेग आवास पर नौकरानी आत्महत्या मामले में विधायक, उनकी पत्नी पर केस दर्ज किया गया था। साथ ही बेटे जईम पर भी केस दर्ज कर जेल रवाना किया गया था।

admin

Related Posts

सीएम योगी को अपशब्द कहने पर मौलाना गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से की कार्रवाई

पूर्णिया  गौमाता और योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौलाना को…

महोबा: बैडमिंटन खेलते-खेलते मौत का शिकार हुआ खिलाड़ी, CCTV में कैद हुआ 5 सेकंड का मंजर

महोबा  महोबा जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे पस्तोर गली निवासी 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता की सडन कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो गई. रोजाना की तरह स्टेडियम पहुंचे सुधीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा