सपा नेता वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, ‘दुआओं में याद रखना, फिर की आत्‍महत्‍या

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली है। वह कैंसर से पीड़ित थे। आत्‍महत्‍या से पहले उन्‍होंने एक वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, 'दुआओं में याद रखना।' यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब लखनऊ के मौलवीगंज में हुई। मुजीबुर्रहमान बबलू समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष थे। वह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी से दुखी होकर उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की है। मुजीबुर्रहमान बबलू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। आत्‍महत्‍या करने से ठीक पहले उन्‍होंने वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा। गोली की आवाज सुन लोग दौड़कर घटनास्‍थल पर पहुंचे।

वहां सपा नेता को लहूलुहान देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों को सपा नेता की बीमारी के बारे में पता था लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस तरह आत्‍मघाती कदम उठा लेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। सपा नेता के करीबियों का कहना है कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफ झेल रहे थे। इसी दर्द के चलते उन्‍होंने ऐसा कदम उठाया है। सपा नेता मुजीबुर्रहमान बबलू की मौत ने उन्‍हें जानने वाले लोगों को सकते में डाल दिया है।

सपा ने जताया दुख
सपा ने लखनऊ के अपने पूर्व नगर अध्‍यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर सपा के अकाउंट पर पार्टी की ओर से लिखा गया, ' लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू जी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। पार्टी के कई कार्यकर्ता घटना की सूचना पाकर मुजीबुर्रहमान बबलू के घर पहुंचे।

  • admin

    Related Posts

    अपने कर्तव्य को निष्ठा से निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है – सीएम योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ में आयोजित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने…

    मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख, जबकि लखपति महिला योजना से 18.55 लाख महिलाएं हुईं लाभान्वित

    मिशन ज़ीरो पॉवर्टी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से यूपी में समावेशी विकास को मिली नई रफ्तार निराश्रित महिलाओं, वृद्ध और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन राशि में पिछले 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका