सपा का वार: बाराबंकी जैसी घटनाएं BJP की लापरवाही का परिणाम, शीर्ष नेताओं पर उठाई उंगली

लखनऊ

बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह-सुबह मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है. सपा के मीडिया सेल ने एक पोस्ट साझा कर मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मां की है. सपा ने कहा है कि श्रद्धालुओं के परिजनों को सरकार 1-1 करोड़ रुपये दे. साथ ही घायलों का समुचित इलाज के साथ मृतकों की सही संख्या बताए.

एक अन्य पोस्ट में सपा मीडिया सेल ने लिखा है कि ‘यूपी के बाराबंकी में औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने एवं भगदड़ होने के कारण हुई मौतें एवं श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना बेहद दुखद है, भाजपा सरकार में व्यवस्था के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट हावी है, किसी भी धार्मिक आयोजन का राजनीतिक लाभ भाजपा लेना चाहती है. परंतु उसकी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार बेपरवाह है, परिणामतः चाहे महाकुंभ हो, चाहे शोभायात्रा, चाहे रथ यात्रा, चाहे मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ और अब बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर की यह घटना, यह सब घटनाएं भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार लापरवाही अनदेखी और कुशासन का परिणाम हैं, इसके जिम्मेदार भाजपा सरकार में बैठे शीर्ष स्तरीय नेता जिम्मेदार हैं.’

बता दें कि ये घटना सोमवार तड़के 2 बजे की बताई जा रही है. जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में करंट फैलने भगदड़ की स्थिति बनी. इस दुर्घटना में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं कई श्रद्धालु घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी लगते ही ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया. इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बनी.

  • admin

    Related Posts

    PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

    गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

    करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय