जल्द ही रेलवे कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान करने वाला है, इन ट्रेनों को ‘विंटर स्पेशल’ कहा जाएगा

नई दिल्ली
कॉन्सर्ट का इंतजार कर रही जनता को भारतीय रेलवे बड़ी खुशखबरी देने वाला है। खबर है कि जल्द ही रेलवे कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान करने वाला है। आयोजन गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। खबर है कि इन ट्रेनों को 'विंटर स्पेशल' कहा जाएगा। खास बात है कि कॉन्सर्ट अपने टिकटों की कीमतों को लेकर भी खासी चर्चा में रहा था। कोल्डप्ले के फैन भारत में भी बड़ी संख्या में हैं।

ट्रेन की टाइमिंग
मीडिया के अनुसार, दो स्पेशल ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 25 और 26 जनवरी को चलेंगी। स्पेशल ट्रेनें 25 जनवरी को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। जबकि, 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। वापसी के समय ट्रेन 26 जनवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट और 27 जनवरी को रात 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। खबर है कि ट्रेन 26 जनवरी को सुबह 8 बजकर 40 मिनट और 27 जनवरी को 8 बजकर 30 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन बोरिविली, वापी, उढना, सूरत, भरूच, वडोदरा और गेरतापुर स्टेशन पर रुकेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि मुंबई और अहमदाबाद के लिए हवाई किराया कॉन्सर्ट के चलते महंगा हो गया है। वहीं, नियमित ट्रेनें पहले से बुक चल रही हैं। कोल्डप्ले के फैनबेस और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे पुराने अनुभव देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये ट्रेनें भी कम पड़ जाएंगी। 18,19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तय आयोजन के लिए आयोजकों ने फिल टैरिफ रेट यानी उपनगरीय FTR ट्रेनों की तैयारी की है। ये FTR ट्रेनें गोरेगांव और नेरुल स्टेशन पर चलेंगी। खास बात है कि मुंबई अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी साफ तौर पर नहीं बता सकें हैं कि ये ट्रेनें खास कॉन्सर्ट में जाने वलों के लिए होंगी या आम जनता भी सफर कर सकेंगी।

admin

Related Posts

शबाना महमूद की ब्रिटेन पीएम बनने की संभावना, कश्मीर पर पड़ सकता है प्रभाव?

लंदन   शबाना महमूद यह नाम विश्व की राजनीति पर हाल ही में चर्चा का केंद्र बन गया है, क्योंकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शबाना महमूद ब्रिटेन की…

सोमनाथ में 1000 साल बाद महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, 5 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

अहमदाबाद महाशिवरात्रि के अवसर पर इस वीकेंड पर गुजरात के विश्वप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने आयोजित ‘सोमनाथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह