शादी के डेढ़ साल बाद सोनारिका की मदरहुड जर्नी शुरू, पति विकास संग किया स्पेशल फोटोशूट

मुंबई 

'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया के घर भी अब जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विकास पराशर के साथ नजर आ रही हैं। दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और लोगों ने भी इनके पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटाया है। कुछ ने तो ये तक कहा है कि बेटे के रूप में भगवान गणेश या फिर भगवान कार्तिकेय का जन्म होगा।

सोनारिका भदौरिया हैं प्रेग्नेंट

सोनारिका भदौरिया ने 14 सितंबर को इंस्टाग्राम पर पति विकास पराशर के साथ करीब 14 तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।' समंदर किनारे हुए इस फोटो शूट में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का अटायर कैरी किया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था। वह उसे बखूबी फ्लॉन्ट कर रही थीं। और तरह-तरह के पोज दे रही थीँ। कुछ में तो उनके पतिदेव ने भी उसे पकड़ा था।

सोनारिका भदौरिया की प्रेग्नेंसी पर रिएक्शन
सोनारिका के पोस्ट पर आरती सिंह ने रेड हार्ट के साथ खुशी जताते हुए लिखा, 'बेबी।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'छोटे विनायक या अशोक सुंदरी आने वाले हैं।' एक ने लिखा, 'माते, आपको मां बनने की इस पावन यात्रा पर हार्दिक बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि शीघ्र ही आपके जीवन में पुत्र रूप में भगवान श्रीगणेश या भगवान कार्तिकेय का आगमन हो। यह आपके लिए और आपके परिवार के लिए अपार आनंद और आशीर्वाद लेकर आए।' इसके अलावा, बाकियों ने उन्हें इस खास पल के लिए शुभकामनाएं दीं।

सोनारिका भदौरिया ने विकास को 7 साल डेट किया था
बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने फरवरी, 2024 में राजस्थान में विकस पराशर से शादी की थी। और डेढ़ साल बाद ही अब वह मां बनने जा रही हैं। उन्होंने पहली एनिवर्सरी पर एक पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि वह 7 साल तक गर्लफ्रेंड रहीं और 2 साल तक विकास की मंगेतर। इसके बाद उन्होंने शादी की। यानी इनका रिश्ता 8-9 साल पुराना है। एक्ट्रेस ने जिसे प्यार किया, उसी संग सात फेरे लिए और अब उनके ही बच्चे की मां बनने जा रही हैं।

 

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर