बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, बैटिंग ऑर्डर में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच कल से यानी कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पांच मैचों की सीरीज का यह टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे पर शुरू हो रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में यह टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है, लेकिन टीम इंडिया प्लेइंग XI का ऐलान टॉस के समय करेगी। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, इसके अलावा बैटिंग ऑर्डर में भी कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। टीम इंडिया के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पारी का आगाज कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं शुभमन गिल तीसरे नंबर से छठे नंबर पर बैटिंग ऑर्डर में खिसक सकते हैं।

सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था, जहां भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में कप्तान रोहित नहीं खेले थे और जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। केएल राहुल ने जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था और काफी अच्छी बैटिंग भी की थी, जिसके बाद रोहित ने जब प्लेइंग XI में वापसी की तो राहुल के बैटिंग ऑर्डर से बिना छेड़छाड़ किए खुद नंबर-6 पर उतरे थे। रोहित के लिए एडिलेड और ब्रिसबेन टेस्ट अच्छा नहीं गया था, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह फिर से ओपन करने आ सकते हैं, ऐसे में केएल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतर सकते हैं, जबकि गिल को विराट कोहली और ऋषभ पंत के बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने आना पड़ सकता है।

इसके अलावा नीतीश रेड्डी को भी प्लेइंग XI से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर ले सकते हैं। रविंद्र जडेजा ने जिस तरह से ब्रिसबेन टेस्ट में पहली पारी में बैटिंग की, ऐसा लगता है कि उनकी जगह प्लेइंग XI में बनी रहेगी। टीम इंडिया तीन पेसर और दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने उतर सकती है।

भारत का संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुेशन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव