विद्युत से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें-कलेक्टर

विद्युत से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें-कलेक्टर

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
 
अनूपपुर

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार लाएं तथा आमजनो की समस्याओं का तत्परता से निदान करें। इस दौरान उन्होंने इस वित्तीय वर्ष की लक्ष्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने जिले में ट्रांसफार्मर के उपलब्धता की जानकारी लेते हुए खराब ट्रांसफार्मर के सुधार के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इसलिए संबंधित अधिकारी विद्युत से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें। उन्होंने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।     

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री श्री गिरिजा गोस्वामी, कार्यपालन यंत्री श्री अरुणेन्द्र मौर्य तथा सहायक यंत्री व उपयंत्री उपस्थित थे।   

बैठक में कलेक्टर ने 33 के.व्ही. विद्युत लाइन विस्तार कार्य एवं ग्राम करपा फीडर में प्रगतिरत कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलेक्टर ने देवहरा सब स्टेशन के प्रगतिरत कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन का कार्य 75 प्रतिशत पूर्ण हो गया है, शेष 25 प्रतिशत कार्य वन विभाग की मंजूरी के कारण नहीं हो पा रहा है, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने 11 के.व्ही. फीडर सेपरेशन की समीक्षा कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अकुंआ, औढ़ेरा, कुम्हनी एवं बिछिया फीडर में वन विभाग के कारण कार्य प्रारंभ ना होने पर वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार अनुमति लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

    भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा…

    जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

    भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय