सरकार के विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज करेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विगत एक वर्ष में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज द्वारा किया जाना बेहतर होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के बड़े लक्ष्य तय कर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने काम पर संतोष कर लेने से प्रगति रुक जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित "एजेंडा आजतक" कार्यक्रम में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेश और व्यापार की सुगमता के लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं। सरकार प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में रोड-शो आयोजित कर निवेश आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि यूके यात्रा से 60 हजार करोड़ और जर्मनी दौरे से लगभग 20 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। मध्यप्रदेश संसाधन संपन्न राज्य है और व्यापार-अनुकूल एवं श्रम-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में कृषि की विकास दर 25% पहुंच चुकी है। आगामी समय में दुग्ध उत्पादन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में विकास की संभावना को देखते हुए सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एनडीडीबी के साथ समझौता किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परिकल्पना को मध्यप्रदेश पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर यथार्थ में बदल रहा है। केंद्र सरकार की सहायता से केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं का शीघ्र ही शिलान्यास होने जा रहा है। इससे उद्योग और कृषि की पानी की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि और गैस सिलेंडर क्रय के लिए 450 रुपए की राशि अंतरित की जाती है। राज्य में पीएम आवास योजना के अंतर्गत सर्वाधिक पक्के मकान बनाए गए हैं। स्वच्छता में भी प्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में वंदे मेट्रो के परिचालन पर विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू कर प्रदेश में 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त की गई है। अत्याधुनिक अधोसंरचना वाले सीएम राइज स्कूल और पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज के माध्यम से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। सुशासन के क्षेत्र में भी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार जनता की सुविधा के अनुसार बदले गए हैं। राज्य में परिसीमन आयोग बनाया गया है और जिलों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्य अभी से शुरू कर दिये गए है, जिससे लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत और विकास दोनों पहलुओं पर काम कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

    भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

    74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

    भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी