SO ने मानवीय संवेदना की मिसाल दी

उन्नाव

उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में एक बड़ी ही मानवीय संवेदना से भरी घटना ने साबित कर दिया कि पुलिस, खास तौर पर उत्तर प्रदेश की पुलिस, सिर्फ कानून की ही नहीं, बल्कि संवेदनशील भावनाओं और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का भी पूरा ख्याल रखती है। उन्नाव जनपद के सफीपुर कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने वह काम किया, जो एक अभिभावक, एक मार्गदर्शक और एक सच्चे इंसान का कर्तव्य होता है। लखनऊ से आरओ/एआरओ की परीक्षा देने आई एक छात्रा ऋषिका सिंह रेलवे फाटक बंद होने के कारण रास्ते में फँस गई। उसे जल्द ही परीक्षा केंद्र पहुंचना था। समय बिल्कुल कम था, जगह अनजानी थी, डर था कि जीवन की सबसे अहम परीक्षा छूट न जाए। 

ऋषिका और उसके पिता दुलारी सिंह परेशान हाल सड़क पर खड़े थे। ट्रेन के गुजरने के कोई आसार दिखाई नहीं पड़ रहे थे। ऋषिका रुआंसी हो रही थी। तभी जैसे देवदूत के रूप में आई खाकी वर्दी की मदद। सुब्रत त्रिपाठी भी फाटक के बाहर ट्रेन निकलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऋषिका और उसके पिता को  परेशान और चिंतित देखकर त्रिपाठी ने उनसे कारण पूछा। दुलारी सिंह ने उन्हें सारी बातें बताईं। त्रिपाठी ने हालात को समझा और एक पल की देरी किए बिना बेटी और उसके पिता को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और शॉर्टकट रास्ते से परीक्षा केंद्र तक समय से पहुँचाया। 

ऋषिका के पिता ने बताया कि "वे अपनी बेटी को लेकर हसन गंज के परीक्षा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि वे गलत केंद्र में आ गए हैं। उन्हें बताया गया कि उनका केंद्र 20 किमी दूर दूसरी जगह है। वे हड़बड़ाते हुए दूसरे केंद्र के लिए निकले तो रेलवे फाटक के पास फंस गए थे। पिता का कहना था कि रेलवे फाटक बंद होने से वे बिल्कुल निराश हो चुके थे। त्रिपाठी की मदद से वे जब केंद्र में पहुंचे तो सिर्फ तीन चार मिनट का समय बचा था।" 

त्रिपाठी की संवेदनशीलता का सच्चा पुरस्कार था–  बेटी की आँखों में आभार और पिता के शब्दों में दुआ। इसी के साथ समाज को मिला एक सच्चा संदेश कि "पुलिस सिर्फ डर की नहीं, भरोसे की भी प्रतीक है।" सलाम है ऐसी सोच, ऐसे अधिकारी और ऐसी खाकी वर्दी को।

  • admin

    Related Posts

    PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

    गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

    करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय