इंदौर मेट्रो इतने स्टेशन हुए तैयार, गांधी नगर डिपो से स्टेशन नंबर तीन तक होगा ट्रायल रन

 इंदौर

इंदौर में छह किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का काम लगभग पुरा हो चुका है। इसके बीच आने वाले तीन मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा हो चुका है। वहां टिकट खिड़की, लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जा चुके है।

जल्दी ही गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से टीसीएस चौराहे तक कर्मशियल रन शुरू होगा। डेढ़ साल पहले इस हिस्से में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ट्रायल रन किया गया था।

अब छह किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम 21 जनवरी को इंदौर पहुंच जाएगी। टीम द्वारा सेफ्टी ऑडिट करने के बाद एक सप्ताह में एनओसी जारी की जाएगी। इसके बाद इंदौर में मेट्रो ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जा सकेगा। जिस हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। वहां न तो आबादी है  और न ही पर्याप्त यात्री संख्या। इस कारण संचालन के बाद फायदा नहीं होगा।

 प्रदेश के प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए है कि अब एमआर-9 चौराहा से आगे काम शुरू किया जाए।

17 किलोमीटर हिस्से में होना था ट्रायल रन

इंदौर में मेट्रो का काम 31 किलोमीटर हिस्से में होना है। फिलहाल गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक का काम पूरा हो चुका है। इस साल 17 किलोमीटर लंबाई में ट्रायल रन होना था, लेकिन चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से विजय नगर चौराहा तक मेट्रो स्टेशन ही तैयार नहीं हो पाए है। नाथ मंदिर से बड़ा गणपति तक मेट्रो का अंडरग्राउंड काम भी होना है, लेकिन उसे भी अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। कान्ह नदी में 50 मीटर लंबाई में एक सुरंग भी बनेगी। जिससे होकर मेट्रो ट्रेन सदर बाजार की तरफ जाएगी।

 गांधी नगर डिपो पर मेट्रो कोच धुलाई का संयंत्र भी तैयार

6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर जल्द ही व्यावसायिक संचालन शुरू करने की तैयारी है, जिसके चलते स्टेशनों के निर्माण कार्य को अनुमति दी गई है, वहीं गांधी नगर में कोच की धुलाई के लिए एक वॉशिंग प्लांट भी लगाया गया है, जिसमें ऑटोमैटिक तरीके से ट्रेन की सफाई रात में होगी, ताकि मेट्रो ट्रेन चमचमाती नजर आए। पूरे परिसर को भी साफ-सुथरा रखा जाएगा। अभी प्रबंध संचालक द्वारा लगातार चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया जा रहा है।

17 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर अभी गांधी नगर से लेकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 विजय नगर चौराहा से रेडिसन तथा रोबोट चौराहा तक तैयार किया जा रहा है, जिसमें से 6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पहले व्यावसायिक संचालन शुरू किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा है। उसके प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य लगातार चल रहे निर्माण कार्य और खासकर प्रायोरिटी कॉरिडोर के बचे कामों को पूरा करा रहे हैं।

पेसेंजर रन से जुड़े सभी तरह के परीक्षण दस्तावेजों की जांच की प्रक्रियाभी चल रही है और अभी रोलिंग स्टॉक वॉशिंग प्लांट की प्रगति रिपोर्ट भी उनके द्वारा ली गई। दरअसल, गांधी नगर में ही मेट्रो का विशाल डिपो तैयार किया गया है, जहां पर सारी ट्रेनें खड़ी रहेंगी और यहीं पर प्रशासनिक भवन से मेट्रो से जुड़ा सारा संचालन होगा। गांधी नगर डिपो पर ही अत्याधुनिक वॉशिंग प्लांट लगाया गया है।

दरअसल जो मेट्रो कोच दिनभर यात्रियों को सफर करवाएंगे वे रात में गांधी नगर डिपो पर ही आकर खड़े होंगे, जहां पर ऑटोमैटिक वॉशिंग प्लांट से सभी कोच यानी डब्बों सहित पूरी ट्रेन की धुलाई होगी। वैसे भी मेट्रो ट्रेन के भीतर गंदगी भी नहीं करने दी जाएगी और ट्रेन में लगे कैमरों से भी उस पर निगाह रखी जाएगी। वहीं यहां पर बना कंट्रोल रूम भी लगभग तैयार है। सिग्रलिंग, इंस्पेक्शन सहित सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जा रहा है। 6 किलोमीटर का प्रायोरिटी कॉरिडोर, जो गांधी नगर स्टेशन से टीसीएस-3 तक रहेगा उसी पर अभी व्यावसायिक संचालन शुरू किया जाना है। यह भी उल्लेखनीय है कि वडोदरा स्थित प्लांट से मेट्रो के ये कोच लगातार इंदौर आ रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की भी सहायता मेट्रो के पूरे ऑपरेशन में ली जा रही है।

 

admin

Related Posts

मोनालिसा की शादी में बड़ा घोटाला, पति फरमान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस, कुंभ गर्ल की उम्र छिपाने पर MP-केरल के DGP को दिल्ली बुलाया गया

 महेश्वर कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा की शादी का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। जांच में सामने आया है कि जिस लड़की को बालिग बताकर शादी कराई…

रेस्क्यू प्रयास में रिंग फंसने के बाद सुरंग की खुदाई जारी, बोरवेल पर टिकीं सबकी नजरें

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे, 3 वर्षीय मासूम भागीरथ खेलते समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा