स्लो चार्ज होता है मोबाइल मतलब ये गलतियां कर रहे हैं आप

अक्सर लोगों को मोबाइल स्लो चार्ज होने की शिकायत रहती है। जाने-अनजाने वो कभी चार्जर तो कभी मोबाइल को दोष देने लग जाते हैं। हममे से कोई भी कभी यह नहीं सोचता कि मोबाइल को चार्ज करने का भी अपना एक तरीका होता है। आप में हर कोई चाहे सामान्य फोन इस्तेमाल कर रहे हो, एंड्रॉयड या फिर स्मार्ट फोन… चार्जिंग के दौरान कोई न कोई गलती करता ही है। आज हम अपनी खबर में आपको कुछ ऐसी ही गल्तियों को बारे में बताएंगे जिन्हें न करके आप अपने मोबाइल फोन को अच्छे से और तेज चार्ज कर पाएंगे।

कम्प्यूटर से कभी चार्ज न करें अपना मोबाइल:- हममे से अधिकांश लोग ऑफिस गोइंग होते हैं और डेटा केबल के जरिए लैपटॉप या डेस्कटॉप से अपना मोबाइल बेधड़क चार्ज कर लेते हैं, लेकिन हम यहां गलती कर रहे होते हैं। अगर आप अपने पीसी से मोबाइल को चार्ज करते हैं तो चार्जिंग बहुत स्लो होगी। वायरलैस चार्जिंग से भी आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे भी मोबाइल फोन स्लो चार्ज होता है। आपको हर हाल में अपना मोबाइल फोन सिर्फ उसके चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए, ऐसा करना आपके मोबाइल के लिए भी मुफीद होता है। हा वो दीगर बात है कि अगर आपके मोबाइल की बैटरी एकदम लो हो गई है और आपको अर्जेंट बात करनी है तो कभी कभार आपक अन्य माध्यम का सहारा ले सकते हैं।

अपनाएं ये तरीके नहीं होगी स्लो चार्जिंग…

ऐप्स को बंद कर चार्ज करें मोबाइल
बहुत सारे लोगों के मोबाइल में मेल, फेसबुक, ट्विटर जैसी ऐप्स हरदम ऑन रहती हैं। इन ऐप्स के चालू रहने से आपकी बैटरी लगातार खर्च होती रहती है और इसी दौरान अगर आप अपना मोबाइल फोन चार्ज करते है तो वो स्लो चार्ज होता है। हो सके तो फोन चार्जिंग के दौरान इन ऐप्स को बंद करके ही मोबाइल को चार्जर से कनेक्ट करें। ऐसा करने से आपका फोन जल्दी चार्ज होगा।

यूनीवर्सल नहीं कंपनी के एडॉप्टर का ही करें इस्तेमाल
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो यूनिवर्सल एडॉप्टर से अपना मोबाइल चार्ज करने में गुंरेज नहीं करते। हममे से अधिकांश नहीं जानते कि बाजार में आने वाले काफी सारे यूनीवर्सल एडॉप्टर घटिया क्वालिटी के होते हैं। इन एडॉप्टर से फोन चार्ज करने से भी चार्जिंग स्लो हो सकती है, इसलिए संभव हो तो आप उसी चार्जर का इस्तेमाल करें जिसे कंपनी ने आपको मोबाइल के साथ दिया है।

चार्जिंग के दौरान न करें फोन का इस्तेमाल
कुछ लोग इतने उतावले होते हैं कि वो चार्जिंग के दौरान भी फोन का पीछा नहीं छोड़ते और लगातार फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। चार्जिंग के दौरान भी फोन का इस्तेमाल करने से चार्जिंग स्लो हो सकती है। इसलिए अगर संभव हो तो चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न के बराबर करें।

किसी भी केबल से यू कनेक्ट न करें मोबाइल
लोग फोन चार्जिंग को लेकर कभी कभी गलत केबल का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। गलत केबल या यूएसबी के इस्तेमाल से भी फोन की चार्जिंग स्लो हो सकती है। इसलिए हो सके तो आपको फोन के साथ जो भी चार्जर मिला हो उसी का इस्तेमाल कर अपना मोबाइल चार्ज करें। ऐसा करने से आपका मोबाइल फोन जल्दी चार्ज होगा। अगर आपके पास कंपनी का चार्जर उपलब्ध नहीं है तो ही केबल का इस्तेमाल करे, लेकिन उसकी गुणवत्ता को भी पहले परख लें।

हरदम हाईटेक बने रहना भी जरूरी नहीं
कुछ लोगों में वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ को एक साथ इस्तेमाल करने की आदत होती है। अगर चार्जिंग के दौरान ये सारे फीचर ऑन रहते हैं तो भी चार्जिंग की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है यानी आपका मोबाइल स्लो चार्ज होगा। इसलिए चार्जिंग के दौरान हाईटेक न बने और इन फीचर्स को कम से कम चार्जिंग के दौरान बंद रखें।

 

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार