फिरोजाबाद में छह वर्षीय एलकीजे की छात्र की मौत

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में एलकेजी का छात्र को स्कूल के बाथरूम में बेहोश हो गया। शिक्षकों ने बाथरूम से बाहर निकाला। स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी और डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। बच्चे का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

थाना दक्षिण क्षेत्र के दारापुर निवासी मनोज कुमार का 6 वर्षीय बेटा भवदीप बांके बिहारी रिसोर्ट के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कृष्णा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। शुक्रवार को सुबह वह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गया था। मध्यान्ह भोजन अवकाश के बाद भवदीप बाथरूम गया। जब कुछ देर तक बच्चा बाहर नहीं आया तो शिक्षकों ने दरवाजा खोला।

यहां बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। शिक्षिकाएं उस बच्चे को गोद में लेकर कक्षा में लेकर आईं। बच्चे के शरीर में कोई हरकत न होने पर स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे तो स्टाफ जा चुका था। परिजन स्कूल पहुंचे तो वह भी बंद मिला। वहीं स्कूल प्रबंधक अजीत यादव का कहना है कि वह मौके पर नहीं थे। छात्र को तकलीफ होने पर स्कूल का स्टाफ ही उपचार के लिए तत्काल प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर गए थे।

इकलौती संतान था भवदीप
बच्चे के ताऊ राजकिशोर ने बताया कि वह प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाकर जाता था। वह स्कूल वैन से स्कूल गया था। वह पिता की इकलौती संतान था। बच्चे के पिता मनोज प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कराते थे। बेटे की मौत के बाद मां रुबी यादव और पिता सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिकार्डिंग देखी, शिक्षक दे रहे थे सीपीआर
घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सतेंद्र सिंह, बीएसए आशीष पांडेय, नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। इस रिकार्डिंग में शिक्षक बच्चे को बाथरूम से कक्षा में लेकर आए। बेहोशी की हालत में बच्चे को सीसीपीआर देना शुरू किया। पानी के छीटे मारने के साथ हाथ पैरों में भी मालिश शुरू कर दी। एक बार बच्चे के शरीर में कुछ हरकत हुई। लेकिन बच्चे के होश में न आने के कारण स्कूल स्टाफ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा। यहां बच्चे की मौत हो गई।

अचानक मौत के यह होते हैं कारण
मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग अध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्चों की मौत के कारण का खून की नली में थक्का जम जाना या चोट लगाना या कोई ब्लड़ प्रेशर से नस फट जाना इत्यादि है। जन्मजात से दिल की बीमारी या कई बच्चों में दिल का आकार बढ़ जाता है और कमजोर हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी बच्चों की अचानक मौत हो जाते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    लखीमपुर दौरे में CM योगी के बड़े फैसले: विस्थापित परिवारों को अधिकार, ‘रविंद्र नगर’ नामकरण और विपक्ष पर हमला

    लखीमपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित करते हुए कहा कि पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है।…

    विशेष अभियान का असर: PM श्रम योगी मानधन योजना की बढ़ी पहुंच, आजमगढ़-गाजियाबाद का शानदार प्रदर्शन

    लखनऊ प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। 15 जनवरी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की