महाकुंभ नगर में हालात सामान्य, श्रद्धालुओं के स्नान ध्यान का क्रम निर्बाध रुप से जारी

महाकुंभ नगर
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हुये हादसे के बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को स्थिति बिल्कुल सामान्य हो चुकी है और श्रद्धालुओं के स्नान ध्यान का क्रम निर्बाध रुप से जारी है। अधिकृत जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजे तक 82 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके थे जिसे मिला कर अब तक महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 27 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
मेला क्षेत्र में उत्साह के साथ श्रद्धालुओं का जत्था संगम क्षेत्र की ओर आता जाता दिखाई दे रहा है। मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किये जाने के बाद आज सिर्फ नगर निगम,पुलिस और पैरा मिलेट्री फोर्स के वाहनों के अलावा सड़क पर एबुंलेंस ही दिखायी दे रही हैं। श्रद्धालुओं को अपने निकट के घाट में स्नान करने की अपील की जा रही है।
सुबह 11 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलायी है जिसमें मेला क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारी साझा की जा सकती हैं।
गौरतलब है कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान महाकुंभ मेला क्षेत्र के अखाड़ा मार्ग के निकट मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी थी और 60 अन्य घायल हुये थे जिनमें 36 का इलाज प्रयागराज में जारी है। हादसे की जांच के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। इसके अलावा पुलिस भी हादसे के कारणों की जांच करेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    नए उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर: सीएम योगी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ को नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का स्वर्णिम…

    निराश्रित गोसंरक्षण में बेहतर कार्य करने वाली गोशालाएं भी होंगी सम्मानित

    लखनऊ उप्र दुग्धशाला विकास विभाग की ओर से सोमवार को गोधन समागम-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के गोकुल पुरस्कार के लिए 63 एवं नंद बाबा पुरस्कार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

    कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक