कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर सिंहदेव बोले- आखिर ऐसे मामलों में कांग्रेस के लोगों का क्यों होता है इन्वॉल्वमेंट

रायपुर

कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि भाजपा जब इस पर कहती है तो कांग्रेसी कहते हैं कि भाजपा राजनीति कर रही है. लेकिन जितने भी ऐसे मामले आते हैं, उनमें कांग्रेस के लोगों का इन्वॉल्वमेंट क्यों होता है. यह भी पढ़ें : अब भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल : जनपद के कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज, इधर महिला नेत्री ने कहा – बिना जांच हो रही एकतरफा कार्रवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इसके साथ ही नगर पालिका संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस के हाई कोर्ट जाने से सवाल पर कहा कि किसने बताया और कैसे पता चलता है कि चुनाव कब हो रहे हैं? ऑर्डिनेंस की व्यवस्था को लेकर मामले 5-7 दिन के मामले आते हैं.

उन्होंने सवाल किया कि जनता के सामने कांग्रेस इतनी आसानी से झूठ कैसे बोल लेते हैं? कांग्रेसी न्यायालयीन, चुनावी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लोकसभा का माहौल राहुल गांधी ने कैसे निर्मित कर दिया. कांग्रेस ने अपने उपयोग के लिए संविधान का तोड़-मोड किया.

वहीं सिंहदेव ने साय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका का निर्धारण राष्ट्रीय नेतृत्व, बड़े पदाधिकारी करते हैं. भाजपा आंतरिक लोकतंत्र की व्यवस्था को लेकर चलने वाली पार्टी है. मुझे जो दायित्व संगठन ने दिया है, उस दायित्व को ईमानदारी से करने का प्रयास करता हूं.

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली में होने वाले इन्वेस्टर मीट में शामिल होने पर किरण सिंहदेव ने कहा कि नई उद्योग नीति बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद. प्रदेश में नए उद्योग, इन्वेस्टर आएं, ऐसी परिकल्पना है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के समय में भी बड़ा इन्वेस्टर मीट हुआ था. समग्र विकास के लिए उद्योग की बड़ी भूमिका होती है.

  • admin

    Related Posts

    कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

    रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

    राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

    रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें