यौन शोषण विवाद पर टूटी चुप्पी: विजय सेतुपति बोले – सच को समझने में वक़्त नहीं लगेगा

साउथ

साउथ के अभिनेता विजय सेतुपति इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने उन पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने उनका यौन शोषण किया। इस पर विजय ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी टीम ने साइबर क्राइम अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है।

महिला शोहरत हासिल करना चाहती है
एक बयान में विजय सेतुपति ने कहा 'जो कोई भी मुझे थोड़ा-बहुत भी जानता है, उसे यह हास्यास्पद लगेगा। मैं जानता हूं कि मैं कौन हूं। ऐसे घिनौने आरोप मुझे परेशान नहीं करते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त परेशान हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि चिंता करने की जरूरत नहीं। यह औरत साफ तौर पर ध्यान आकर्षित करना चाहती है। उसे बस कुछ मिनटों की शोहरत चाहिए। ठीक है उसे शोहरत हासिल करने दो।'

कानाफूसी का असर नहीं होगा
विजय ने आगे कहा 'हमने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम से की है। पिछले सात वर्षों से मैं लगातार कानाफूसी झेल रहा हूं। इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा है, और न ही कभी पड़ेगा।'

महिला से छेड़छाड़ के इल्जाम
विजय पर यौन शोषण का इल्जाम रम्या मोहन नाम की एक महिला ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए लगाए थे। इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है। रम्या ने पोस्ट में दावा किया था कि एक युवती के साथ उद्योग के नियमों के नाम पर छेड़छाड़ और शोषण किया गया, जिसके बाद उसे दिक्कत हुई और उसकी मदद की गई।

पोस्ट में क्या लिखा है?
पोस्ट में विजय पर इल्जाम लगाए गए और लिखा गया 'विजय सेतुपति ने 'कारवां फेवर' के लिए दो लाख रुपये और 'ड्राइव' के लिए 50 हजार रुपये की पेशकश की है। इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर संत की तरह व्यवहार करते हैं। यह अजीब है कि कुछ असंवेदनशील लोग सच्चाई को मानने के बजाए उस पर सवाल उठाने या पीड़िता को ही दोषी ठहराने में ज्यादा रुचि रखते हैं।'

विजय सेतुपति का काम
आपको बता दें कि अभिनेता विजय सेतुपति तमिल फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' और कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' में भी काम किया है। उनकी हालिया रिलीज 'थलाइवन थलाइवी' थी, जिसमें उन्होंने नित्या मेनन के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

 

  • admin

    Related Posts

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

    मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी