RLM में खींचतान के संकेत! 3 विधायकों ने नितिन नवीन से की मुलाकात, ‘लिट्टी पार्टी’ से दूरी के मायने क्या?

पटना 
बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तो दूसरी ओर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लिट्टी चोखा पार्टी से किनारा कर लिया। पहले भी रालोमो के भीतर खटपट की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से हर बार एकजुटता का दावा और किसी की नाराजगी से इनकार किया जाता रहा है। उपेंद्र कुशवाहा पर बेटे दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बनाने से परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं।
 
बुधवार की शाम पटना में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मीडिया जगत और राजनीति की कई हस्तियो ने शिरकत की और लिट्टी चोखा का आनंद लिया। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक कुशवाहा की पार्टी के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह इस पार्टी में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा पर आधिकारिक रूप से ना किसी ने सवाल पूछा और ना कोई जवाब आया।

गुरुवार को अचानक सियासत तब सुलग गई जब माधव आनंद के फेसबुक पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की गईं। रालोमो के तीनों विधायक दिल्ली में थे। वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिखे। इन विधायकों ने नितिन नवीन से ना सिर्फ मुलाकात की बल्कि तस्वीरें शेयर कर देश को इसकी जानकारी भी दी। फेसबुक पोस्ट में माधव आनंद ने लिखा- "आज भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी से उनके पदभार ग्रहण के उपरांत औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर बाजपट्टी विधानसभा के माननीय विधायक श्री रामेश्वर महतो जी, दिनारा विधानसभा से माननीय विधायक श्री आलोक सिंह जी भी उपस्थित रहे। हम सभी ने उनके नए दायित्व के सफल एवं प्रभावी निर्वहन हेतु शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।"

रामेश्वर महतो भी कर चुके हैं फेसबुक पोस्ट
रालोमो के चार विधायक हैं जिनमें एक कुशवाहा की पत्नी हैं। एक साथ तीन विधायकों की गैरहाजिरी रही। सोशल मीडिया पोस्ट बहुत सामान्य है पर इसकी टाइमिंग को लेकर बड़े कयास लगाए जा रहे हैं। परिवारवाद का आरोप झेल रहे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में ऑल इज वेल है या खटपट, यह सवाल सियासी गलियारे में हिलोरें ले रहा है। इससे पहले विधायक रामेश्वर महतो भी फेसबुक पर अपने दिल की बात बता चुके हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर शीर्ष नेतृत्व की नीयत और नीति पर सवाल उठाया था।

 

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC ने पूरी ताकत झोंकी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए…

चुनावी सरगर्मी तेज, शुभेंदु अधिकारी के खास सहयोगी ने बदला पाला, TMC में शामिल

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां शुभेंदु अधिकारी के पूर्व वफादार माने जाने वाले नेता ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी