नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है और इसी कड़ी में 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मैदान पर एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला टूर्नामेंट का 14वां मैच है, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
दिल्ली अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से अरुण जेटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जो इस समय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संघर्ष कर रही है. दिल्ली के लिए अब तक के मुकाबले लगभग परफेक्ट रहे हैं, खासकर गेंदबाजी में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है.
बल्लेबाजी में 22 वर्षीय समीर रिजवी ने बड़ी जिम्मेदारी संभाली है और सीजन की शुरुआत में ही खुद को साबित किया है. उन्होंने लगातार तीसरा आईपीएल अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूती दी है.
हालांकि, टीम को अपने टॉप ऑर्डर से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. केएल राहुल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन जिस तरह से वह आउट हुए हैं, उससे साफ है कि उनकी फॉर्म लौटना सिर्फ समय की बात है. वहीं नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे नीतीश राणा पर दबाव बढ़ता जा रहा है.
श्रीलंका के पथम निसंका ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर लय हासिल की, जिससे उन्हें गुजरात के तेज गेंदबाजों कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के खिलाफ पावरप्ले में चुनौती देने का आत्मविश्वास मिला है.
गेंदबाजी में मुकेश कुमार प्रभावी रहे हैं, जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में शानदार भूमिका निभाई है. लुंगी एनगिडी की मौजूदगी से आक्रमण और मजबूत हुआ है, जिसमें कुलदीप यादव और टी नटराजन जैसे गेंदबाज शामिल हैं.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स की हालत चिंताजनक बनी हुई है. टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाए हैं और बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भरता साफ दिखी है. साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन मिडिल ऑर्डर जिसमें ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया शामिल हैं, उसे भुना नहीं सका.
कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन स्टैंड-इन कप्तान राशिद खान के अनुसार वह इस मैच के लिए फिट हो सकते हैं.
गेंदबाजी में भी गुजरात को सुधार की जरूरत है. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा महंगे साबित हुए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं. हालांकि राशिद खान ने अच्छी लय पकड़ी है और युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने प्रभावित किया है.
दिल्ली का कोटला मैदान (अरुण जेटली स्टेडियम) आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहता है, लेकिन पिछले मैच में यहां कम स्कोर देखने को मिला था. तब मुंबई ने महज 162 रन बनाए थे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शाम के मुकाबले में पिच कैसा व्यवहार करती है.
गुजरात vs दिल्ली हेड टू हेड
कुल मैच :7
दिल्ली जीता : 3
गुजरात जीता: 4
दिल्ली की टीम रहेगी अनचेंज
दिल्ली अपने लगातार दो मैच जीती है, ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं शुभमन गिल के आने से टीम से बाहर कौन आएगा, यह देखने वाली बात होगी.
दिल्ली कैपिटल्स की आज के मैच की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट ऑप्शन: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.
गुजरात टाइटन्स की आज के मैच की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान , कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट ऑप्शन: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड:
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब नबी दार, पथुम निसंका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जाधव मंडल, साहिल पारख.
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान.






