शतक के साथ नया कीर्तिमान! शुभमन गिल ने विराट कोहली जैसे खास क्लब में बनाई जगह

नई दिल्ली 
भारतीय कप्तान शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं. शुभमन ने 11 अक्टूबर (शनिवार) को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक जड़ दिया. शुभमन ने भारत की पहली पारी के 130वें ओवर में खैरी पियरे की पांचवीं गेंद पर तीन रन लेकर अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया. शुभमन ने 13 चौके और एक सिक्स की मदद से 176 गेंदों पर अपनी ये सेंचुरी कम्पलीट की.

शुभमन गिल का कप्तान के रूप में 12 पारियों में पांचवां टेस्ट शतक है. केवल एलिस्टेयर कुक (9 पारी) और सुनील गावस्कर (10 पारी) ने बतौर कप्तान शुभमन से कम पारियों में इतने शतक बनाए. शुभमन ने ये पांचों टेस्ट शतक इस साल बनाए हैं. एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले वो दूसरे भारतीय हैं. शुभमन से पहले विराट कोहली ही ऐसा कर पाए थे. विराट ने दो बार ये उपलब्धि हासिल की थी.

शुभमन गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. शुभमन ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने डबल्यूटीसी में 9 शतक जड़े थे. शुभमन गिल ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 71 पारियों में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल रहे. शुभमन डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं. शुभमन ने इस मामले में भी रोहित शर्मा को पछाड़ा, जिन्होंने 2716 रन बनाए थे.

एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक (भारतीय कप्तान)
2017- विराट कोहली
2018- विराट कोहली
2025- शुभमन गिल

यशस्वी जायसवाल ने भी लगाया था शतक
शुभमन गिल ने इस इनिंग्स के दौरान बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट क्रिकेट में हजार रन भी पूरे कर लिए. शुभमन गिल ने 196 गेंदों का सामना करते हुए 129* रन बनाए, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे. शुभमन गिल का घर पर ये सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर रहा. इससे पहले शुभमन का घर पर बेस्ट स्कोर 128 रन था, जो उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में बनाया था. दिल्ली टेस्ट में भारत की ओर से पहली पारी में शुभमन से पहले यशस्वी जायसवाल ने भी शतक (175 रन) जड़ा था. शुभमन-यशस्वी के शतकों के दम पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी.

5 टेस्ट शतक बनाने के लिए सबसे कम पारियां (भारतीय कप्तान)
10- सुनील गावस्कर
12- शुभमन गिल
18- विराट कोहली

admin

Related Posts

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली फीफा चीफ जियानी इन्फेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ईरान का 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए…

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

मसूरी उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा मसूरी एक हाई-प्रोफाइल शादी के कारण चर्चा में है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन जादूगर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 1 views
क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 3 views
टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह