शुभांगी अत्रे के पूर्व हसबैंड का लंबी बीमारी से निधन, दर्द में एक्ट्रेस

'भाभीजी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पूर्व पति पीयूष पूरे क निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार थे। 'ईटाइम्स' ने एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस बारे में बात करने के लिए थोड़ा समय मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस ने पहले बेटी के खातिर तलाक नहीं लिया था लेकिन इस साल 5 फरवरी, 2025 को दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे ने 2007 में मुंबई में बतौर मार्केटिंग मैनेजर काम करना शुरू किया था। साल 2009 में इन्होंने झारखंड और बिहार के एक मीडिया हाउस में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करना शुरू किया था, जिसे अब 'प्रभात खबर' के नाम से जाना जाता है। 2015 में से 2017 तक इन्होंने कुछ और बड़े मीडिया हाउसेस के साथ काम किया था और बिजनेस हेड बन गए थे।

फरवरी, 2025 में हुआ था शुभांगी अत्रे का तलाक

तलाक के बारे में शुभांगी ने 'बताया था, 'ये बहुत दर्दनाक था। मैं पूरी तरह से रिश्ते में डूबी हुई थी। मैं हमेशा से ऐसी ही इंसान रही हूं। समय के साथ, पीयूष और मेरे बीच बहुत मतभेद हो गए। हालांकि, अब मैं उस शादी से बाहर आ गई हूं, और मुझे शांति का एहसास हो रहा है, जैसे कोई भारी बोझ उतर गया हो। मुझे आजादी का एक नया एहसास हुआ है, और इन भावनाओं को शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है। अब, मैं अपनी बेटी आशी पर ध्यान देना चाहती हूं, और उसे एक खुशहाल और सुरक्षित माहौल देना चाहती हूं।'

पीयूष से शुभांगी अत्रे ने पहले नहीं लिया था तलाक

पीयूष पूरे और शुभांगी ने 2023 में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था और बताया था कि वो अलग रहना चाहते हैं। और बेटी के खातिर तलाक के लिए फाइल नहीं कर रहे हैं। दोनों 2022 से ही अलग रहने लगे थे। दोबारा शादी पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मेरी बेटी आशी अब मेरी प्राथमिकता है। मेरी बहनों और दोस्तों ने मुझे दोबारा शादी करने के बारे में सोचने की सलाह दी है, लेकिन मैं इसके बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं अपने आप में बहुत खुश हूं और मुझे बहुत सी ऐसी चीजें करने को मिल रही हैं जो मैंने पहले कभी नहीं कीं।'

शुभांगी अत्रे 22 की उम्र में बनी थीं बेटी की मां

शुभांगी अत्रे की बेटी 18 साल की है, जिसका नाम आशी है। वह अमेरिका में एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई कर रही है। एक्ट्रेस के साथ उसका एक दोस्ती वाला रिश्ता है। 22 साल की उम्र में शुभांगी मां बनी थीं। उन्होंने 'ईटाइम्स' से बातचीत में कहा था कि वह चाहती हैं कि बेटी अपनी शर्तों पर जीवन जीए। वह अपने फैसले खुद से ले। हालांकि पीयूष के निधन पर अभी एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

admin

Related Posts

मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी