श्रीलीला ने ‘भगवंत केसरी’ की नेशनल अवॉर्ड जीत पर जताई खुशी, कहा- ‘ये जीत सभी बेटियों के नाम’

मुंबई,

 तेलुगु सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री श्रीलीला ने अपनी हाल ही में आई फिल्म ‘भगवंत केसरी’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जीत को हर उस बेटी के लिए समर्पित किया है जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है।

श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर संग एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने इस उपलब्धि को अपने दिल के सबसे करीब बताया और दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।

श्रीलीला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “बेटी को शेर बनाओ। यह फिल्म मेरे दिल के सबसे करीब है। आपके असीम प्रेम और समर्थन के कारण यह संदेश अब पूरे देश में फैल रहा है। ‘भगवंत केसरी’ ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।” उन्होंने फिल्म की टीम और खासतौर से नंदमुरी बालकृष्णा को समर्थन के लिए आभार जताया।

‘भगवंत केसरी’ की कहानी एक पूर्व कैदी की है, जो अपनी गोद ली हुई बेटी को भारतीय सेना में शामिल करने के लिए तैयार करता है। हालांकि, उनका यह मिशन एक निर्दयी बिजनेसमैन के साथ टकराव के कारण चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस फिल्म में श्रीलीला के साथ नंदमुरी बालकृष्णा, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही श्रीलीला सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

‘उस्ताद भगत सिंह’ का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, वहीं नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कृतिका कामरा के सिर सजेगा दुल्हन का ताज, गौरव कपूर से मार्च में शादी की चर्चाएं तेज

    मुंबई 'कितनी मोहब्बत है' फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब…

    जैकलिन फर्नांडीस ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर की पूजा, भक्तों में उत्साह

    उज्जैन  मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल