इतिहास रच दिया ‘श्री हनुमान चालीसा’ ने, भारत का पहला वीडियो जो YouTube पर 5 अरब से ज्यादा बार देखा गया

मुंबई 

'श्री हनुमान चालीसा' YouTube पर 5 अरब से भी ज्यादा बार देखा जाने वाला भारत का पहला वीडियो बन गया है। भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की लिस्ट में यह सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर आए वीडियो ने 2 अरब व्यूज का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। वहीं, 'श्री हनुमान चालीसा' को 5 अरब से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो 10 मई, 2011 को रिलीज हुआ था और इसमें टी-सीरीज के दिवंगत गुलशन कुमार नजर आते हैं। 14 साल पुराने इस वीडियो को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस वीडियो में हरिहरन की आवाज और ललित सेन का म्यूजिक दिया गया है। इसने कई बॉलीवुड गानों को पीछे छोड़ दिया है। आप जानकर हैरान होंगे कि दूसरे नंबर पर बॉलीवुड का कोई हिंदी गाना नहीं है।

दूसरे नंबर पर कौन सा वीडियो?

भारत में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज की लिस्ट में 'श्री हनुमान चालीसा' केबाद कोई हिंदी नहीं बल्कि पंजाबी गाना है। जी हां, दूसरे नंबर पर पंजाबी गाना 'लहंगा' है, जिसे 1.8 अरब व्यूज मिले हैं। इसके बाद हरियाणवी गाना '52 गज का दामन' और तमिल गाना 'रॉडी बेबी' हैं। इन दोनों वीडियोज को 1.7 अरब व्यूज मिले हैं। इनके अलावा, टॉप लिस्ट में 'जरुरी था', 'वास्ते', 'लॉन्ग लाची', 'लुट गए', 'दिलबर' और 'बम बम बोले' जैसे दूसरे लोकप्रिय भारतीय वीडियो भी शामिल हैं।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे गए ये वीडियो

भारत के अलावा, हम अगर दुनिया भर में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की बात करें तो इस लिस्ट में 16.38 अरब व्यूज के साथ 'बेबी शार्क डांस', 8.85 अरब व्यूज के साथ 'डेस्पैसिटो', 8.16 अरब व्यूज के साथ 'व्हील्स ऑन द बस', 7.28 अरब व्यूज के साथ 'बाथ सॉन्ग' और 7.12 अरब व्यूज के साथ 'जॉनी जॉनी यस पापा' जैसे वीडियो टॉप में हैं। इन चुनिंदा ग्लोबल वीडियो की लीग में 'श्री हनुमान चालीसा' भी शामिल हो गया है।

पहले भी बना चुका है रिकॉर्ड

इस वीडियो ने पहली बार कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है। साल 2023 में भी इसने इतिहास रचा था। तब यह 3 बिलियन व्यूज वाला भारत का पहला वीडियो बना था।

हनुमान चालीसा के रिकॉर्ड तोड़ वीडियो में गुलशन कुमार भगवान हनुमान जी की मूर्ति के सामने गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की लम्बाई 9.42 मिनट की है। वीडियो टी-सीरीज ने 2011 में बनाया था जिसको अब 14 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। वीडियो को 2 करोड़ लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस पर 30 लाख के करीब कमेंट्स भी किए गए हैं। साथ ही यूजर्स ने इस वीडियो के 5 अरब व्यूज पार करने पर खुशी भी जाहिर की है। यह यू-ट्यूब पर अबतक देखे गए टॉप 10 वीडियोज में से एक है। 

श्री हनुमान चालीसा को ललित सेन ने रचा है। इस वीडियो का निर्देशन शंभू गोपाल ने किया है। हरिहरन की मखमली आवाज में उपलब्ध यह वीडियो दुनियाभर में श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और शक्ति का एक स्रोत बनी हुई है जिसे लाखों लोग रोज देखते और सुनते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गुलशन कुमार ने बेटे ने जाहिर की खुशी

इस मौके पर टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा है कि हनुमान चालीसा करोड़ों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है, मेरे दिल में भी। मेरे पिता, श्री गुलशन कुमार जी ने अपना जीवन आध्यात्मिक संगीत को हर घर तक पहुंचाने में लगा दिया था। 5 अरब व्यूज पार करना और यूट्यूब के अब तक के टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल होना सिर्फ एक डिजिटल उपलब्धि नहीं है। यह इस देश में लोगों की अटूट भक्ति को दिखाता है।

'हनुमान चालीसा' के कई वर्जन को छोड़ा पीछे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब पर 'हनुमान चालीसा' के कई वर्जन हैं। इन सब के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग और व्यूज के मामले में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के इस वीडियो के बाजी मार ली है। इस वीडियो को शंभू गोपाल ने डायरेक्ट किया है।

admin

Related Posts

कौन हैं विक्रम दुरईस्वामी? चीन में भारत के नए राजदूत से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

चीन चीन के साथ संबंधों के फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के बीच भारत ने गुरुवार को अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।…

मौसम का यू-टर्न: यूपी समेत कई राज्यों में बारिश-ओले का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा हाल

नई दिल्ली देशभर में गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और अभी से ही तापमान काफी बढ़ गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों में मौसम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम