भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर को होना चाहिए था, कुलदीप को बताया ट्रंप कार्ड: निक नाइट

नई दिल्ली 
इंग्लैंड के पूर्व ओपनर निक नाइट ने कहा है कि भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर को होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय टीम को बदलाव के दौर से गुजरने में मदद मिलती। नाइट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल से ओपनिंग करानी चाहिए। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक नाइट का मानना ​​है कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की मौजूदगी टीम को बदलाव के दौर से गुजरने में मदद करती। उन्होंने 20 जून से शुरू होने वाली श्रृंखला में कुलदीप यादव को मेहमान टीम के लिए संभावित ट्रंप कार्ड बताया है।

अय्यर के टीम का हिस्सा नहीं होने के कारण नाइट को कुलदीप और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। सुदर्शन के लीड्स में पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने की उम्मीद है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत के बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी है और अब जाने-माने कमेंटेटर नाइट ने शीर्ष क्रम को स्थिरता देने के लिए लोकेश राहुल को चुना। नाइट ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर भारत को 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली श्रृंखला जीतनी है तो 20 विकेट लेना महत्वपूर्ण होगा।

इंग्लैंड के लिए 17 टेस्ट और 100 एकदिवसीय मैच खेलने वाले 55 साल के नाइट नहीं चाहते कि भारत अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए गेंदबाजी से समझौता करे। नाइट ने पीटीआई से कहा, ‘‘तैयारी के दृष्टिकोण से शायद सबसे महत्वपूर्ण बात नॉर्थम्पटन में हुई घटना है। मैं लोकेश राहुल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं (उन्होंने वहा शतक बनाया)। मैं उनकी सलामी बल्लेबाजी का भी प्रशंसक हूं। सभी प्रारूपों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्थान शीर्ष क्रम में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि उन्हें अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल किया गया है लेकिन इंग्लैंड में टेस्ट मैच क्रिकेट में पारी का आगाज करने और रन बनाने का उनका अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है।’’ नाइट ने कहा कि कोहली और रोहित का संन्यास अन्य बल्लेबाजों के लिए खुद को साबित करने का मौका होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों के पास अभ्यास मैचों से अपना दावा पेश करने का मौका है। करुण नायर ने स्पष्ट रूप से प्रभावित किया (भारत ए के लिए दोहरा शतक लगाकर)।’’

नाइट ने कहा, ‘‘अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो (यशस्वी) जायसवाल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। अगर मैं एक भारतीय खिलाड़ी, भारतीय चयनकर्ता या भारतीय प्रशंसक होता तो मैं उन्हें थोड़ा और बेहतर फॉर्म में देखना चाहता। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि मैं उन्हें शीर्ष क्रम में नहीं चुनूंगा? नहीं, मैं निश्चित रूप से उन्हें राहुल के साथ पारी का आगाज करने के लिए खिलाऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर आते हैं, शुभमन गिल चौथे नंबर पर, और फिर आप वहां से आगे बढ़ते हैं। साई बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह देर से शॉट खेलते हैं।’’ नाइट ने शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान चुने जाने का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही समझदारी भरा फैसला है। शुभमन एक चतुर क्रिकेटर है। इस तरह के फैसले से सवालिया निशान लग सकता है, उनके खुद के फॉर्म के संदर्भ में और वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के नाते कप्तानी से कैसे निपटेंगे।’’

यह पूछने पर कि क्या भारत निकट भविष्य में रोहित और कोहली की कमी को पूरा कर पाएगा, नाइट ने कहा, ‘‘अगर भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित और विराट को खोने का सामना करने का समय कभी था तो वह अब है। मैं यहां पूरी ईमानदारी से कहूंगा। श्रेयस अय्यर को यहां होना चाहिए था। इससे इस बदलाव के दौर में थोड़ी और मदद मिलती। लेकिन अब भी वहां बहुत क्षमता है।’’

भारत के गेंदबाजी क्रम के संदर्भ में नाइट ने कहा, ‘‘पिछली बार जब भारत यहां आया था तो उसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार था। और मेरा मानना ​​है कि अगर भारत यह श्रृंखला जीतने जा रहा है तो मेरा ध्यान बल्ले से अधिक गेंद पर है। क्या भारत 20 विकेट ले पाएगा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जितना संभव हो सके कुलदीप को खिलाना चाहता हूं। अगर गेंद तीसरे या चौथे दिन टर्न कर रही है तो कुलदीप खेलेगा। इंग्लैंड कुलदीप का कम से कम सामना करना चाहेगा।’’

नाइट ने कहा, ‘‘बुमराह इस चर्चा से अलग हैं क्योंकि वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड को आक्रमण करना पसंद है। मुझे नहीं लगता कि वे इतने साहसी होना चाहेंगे। उनके लिए बीच के ओवरों में कुलदीप जैसे गेंदबाजों के सामने ऐसा करना मुश्किल लगेगा।’’

 

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी