श्रेया घोषाल कुछ खास करने वाली हैं, तैयारी का वीडियो किया शेयर

मुंबई,

 मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर अक्सर जिंदगी से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके खास जानकारी दी।

श्रेया ने इंस्टाग्राम पर एक प्रैक्टिस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रियाज कर रही हैं। उन्होंने लिखा, “मेरे प्रशंसक पहले से ही जानते हैं कि हम बहुत जल्द कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं। मैं इसे आप सबके साथ शेयर करने के लिए बेताब हूं, लेकिन फिलहाल, अभी हमारी तैयारियों की छोटी-मोटी झलकियां ही आपको दिखा सकती हूं।”

श्रेया की पोस्ट देख फैंस उत्साहित हो गए और अब वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

गायिका ने मनोरंजन जगत में कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से इतना बड़ा मुकाम हासिल किया।

श्रेया ने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। शायद कम लोग ही जानते होंगे, लेकिन अमेरिका में 26 जून को ‘श्रेया घोषाल दिवस’ मनाया जाता है।

गायिका ने संगीत सफर की शुरुआत साल 1996 में 12 साल की उम्र में की थी। उन्होंने ‘सारेगामा’ के चिल्ड्रन स्पेशल में कंटेस्टेंट के रूप में पहला कदम रखा था। उन्होंने अपनी गायिकी से ट्रॉफी जीती थी।

उन्हें साल 2003 में फिल्म ‘देवदास’ के गाने ‘बैरी पिया’ में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और तब से वह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय और सफल गायिकाओं में से एक बन गई हैं। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

श्रेया के निजी जीवन की बात करें तो उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय इंजीनियर हैं। शादी के बाद पति के साथ श्रेया मुंबई के सांताक्रुज स्थित शानदार अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं, जबकि उनके माता-पिता उनके भाई सौम्यदीप के साथ रहते हैं।

admin

Related Posts

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1'…

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम